लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी पुलिस को एक महिला पर एशियाई विरोधी टिप्पणी करने वाले संदिग्ध की तलाश

By भाषा | Updated: April 4, 2021 08:29 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), चार अप्रैल (एपी) न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने शनिवार को लोगों से ऐसे शख्स को ढूंढने में मदद मांगी, जिस पर 44 वर्षीय महिला और उसके तीन बच्चों के खिलाफ एशियाई विरोधी टिप्पणियां करने, महिला पर थूकने तथा उसका मोबाइल फोन ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप है।

पुलिस मंगलवार को हुई इस घटना को नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध बता रही है।

अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान काले रंग के करीब 50 से 55 वर्ष की आयु के व्यक्ति के तौर पर की है, जिसका कद करीब छह फुट है और वजन तकरीबन 68 किलोग्राम है। उसे आखिरी बार गहरे रंग का स्वैटर, पतलून और काले रंग के सैंडल पहने देखा गया था।

पुलिस ने बताया कि उसने अपने बाएं पैर में काले रंग की और दाएं पैर में सफेद रंग की जुराब पहन रखी थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब की है, जब महिला दोपहर करीब ढाई बजे अपने तीन बच्चों के साथ टाइम्स स्क्वेयर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई। संदिग्ध ने उन पर एशियाई विरोधी टिप्पणियां कीं, उसकी तरफ मुंह करके दो बार थूका और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उसने फोन ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

अधिकारियों ने अनुरोध किया कि अगर किसी के पास भी इस घटना से संबंधित कोई सूचना है तो वह न्यूयॉर्क सिटी पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'