लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: गोलीबारी की वारदात से दहला न्यूयॉर्क, चार लोगों की मौत, तीन घायल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 12, 2019 18:47 IST

अमेरिका में गोलीबारी की एक वारदात में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक मामले को लेकर किसी की गिफ्तारी नहीं हुई है। गोलीबारी की घटना ब्रुकलिन शहर में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में गोलीबारी की एक वारदात में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने बताया कि अब तक मामले को लेकर किसी की गिफ्तारी नहीं हुई है।

अमेरिका में गोलीबारी की एक वारदात में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने बताया कि अब तक मामले को लेकर किसी की गिफ्तारी नहीं हुई है। गोलीबारी की घटना ब्रुकलिन शहर में हुई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, क्राउन हाइट्स सेक्शन की यूटिका अवेन्यू नाम की जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात अमेरिकी में एकदम भोर में हुई इसलिए इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं आ पाई है। 

विधि प्रवर्तन सूत्रों ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके पीछे का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। शनिवार को शहर में एक बड़ा हिपहॉप फेस्टिवल है, पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं वारदात का संबंध उसी हिपहॉप समारोह से तो नहीं है।

घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जा रही हैं, जिनमें घटनास्थल पर भारी पुलिसबल की तैनाती दिख रही है।

शुरुआती तस्वीरो में वारदात वाली जगह में पुलिस कार्रवाई की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। वहां निजी, सामाजिक और किराये की जगह दिखाई दे रही है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उस जगह पर क्या चल रहा है।

वीडियो में भारी मात्रा में पुलिसबल दिखाई दे रहा है। 

 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा