लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नौसेना ने ईरान को चेतावनी देते हुए गोलियां चलायी

By भाषा | Updated: April 29, 2021 00:24 IST

Open in App

दुबई, 28 अप्रैल (एपी) अमेरिकी नौसेना ने बुधवार को कहा कि फारस की खाड़ी में गश्त के दौरान ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के जहाजों के उसके युद्धपोत के बेहद करीब आ जाने पर उसने चेतावनी देने के लिये गोलियां चलाई। करीब चार वर्षों के दौरान गोलीबारी की यह पहली घटना है।

नौसेना ने कुवैत, ईरान, ईराक और सऊदी अरब के निकट फारस की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्र में सोमवार रात हुई इस मुठभेड़ की श्वेत-श्याम फुटेज जारी की। फुटेज में दूर से रोशनी देखी जा सकती है और एक गोली चलाए जाने की आवाज सुनी जा सकती है

ईरान की तरफ से इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं आई है।

अमेरिकी नौसेना ने कहा कि साइक्लोन श्रेणी का गश्ती पोत ‘यूएसएस फायरबोल्ट’ ने उसके और अमेरिकी तटरक्षक गश्ती नौका यूएसएससीजी बेरनऑफ के 68 गज (62 मीटर) की दूरी तक तीन त्वरित हमला करने में सक्षम ईरानी जहाजों के आने पर चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाई।

पश्चिम एशिया में स्थित पांचवें बेडे की प्रवक्ता कोमोडोर रेबेका रेबारिच ने कहा, “अमेरिकी चालक दल ने ब्रिज-टू-ब्रिज रेडियो और शोर मचाने वाले उपकरणों से कई बार चेतावनी जारी की लेकिन (गार्ड की) नौकाएं बेहद करीब मंडराती रहीं।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद फायरबोल्ट के चालक दल के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए गोलियां चलाई और फिर उनके जहाज अमेरिकी जहाजों से दूर चले गए।”

उन्होंने गार्ड का आह्वान किया कि “अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जरूरी सभी पोतों की सुरक्षा का सम्मान कर संचानल करें।”

उन्होंने कहा, “अमेरिकी नौसेना लगातार सतर्क है और पेशेवर तरीके से कार्रवाई के लिये प्रशिक्षित हैं, जबकि हमारे कमांडिंग अधिकारी आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का अधिकार रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना