लाइव न्यूज़ :

दो महीने पहले सूअर का दिल लगवाने वाले अमेरिकी नागरिक की मौत, डॉक्टरों ने वजह नहीं बताई, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2022 21:44 IST

सर्जरी करने वाले मैरीलैंड अस्पताल ने बुधवार को यह घोषणा की। डेविड बेनेट (57) की मंगलवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में मृत्यु हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकई दिन पहले उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गयी थी। बेनेट के बेटे ने इस नयी तरह के प्रयोग के लिए अस्पताल की तारीफ की थी। परिवार को उम्मीद है कि इससे अंगों की कमी को दूर करने के प्रयासों में मदद मिलेगी।

बाल्टीमोरः करीब दो महीने पहले एक अभूतपूर्व प्रयोग के तहत अमेरिका में जिस व्यक्ति को सूअर का हृदय लगाया गया था, उसकी मौत हो गयी है। सर्जरी करने वाले मैरीलैंड अस्पताल ने बुधवार को यह घोषणा की। डेविड बेनेट (57) की मंगलवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में मृत्यु हो गयी।

 

डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह तो नहीं बताई है, लेकिन कहा कि कई दिन पहले उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गयी थी। बेनेट के बेटे ने इस नयी तरह के प्रयोग के लिए अस्पताल की तारीफ की थी और कहा था कि परिवार को उम्मीद है कि इससे अंगों की कमी को दूर करने के प्रयासों में मदद मिलेगी।

बेनेट की सर्जरी सात जनवरी को हुई थी जिसके बाद उसके बेटे ने कहा था कि उसके पिता जानते हैं कि इस प्रयोग के सफल रहने की कोई गारंटी नहीं है। शुरू में बेनेट के शरीर में सूअर का हृदय काम कर रहा था और मैरीलैंड अस्पताल ने समय-समय पर ताजा जानकारी दी कि बेनेट धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले महीने अस्पताल ने उनका एक वीडियो जारी किया था जिसमें वह अपने फिजिकल थेरेपिस्ट के साथ काम करते हुए अस्पताल के बिस्तर से फुटबॉल का मैच देख रहे हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट