लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी वकीलों ने असांजे का प्रत्यर्पण रोकने के फैसले को चुनौती दी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:36 IST

Open in App

लंदन, 11 अगस्त (एपी) अमेरिका में जासूसी के आरोपों का सामना करने के लिए विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के प्रत्यर्पण की अनुमति नहीं देने के एक ब्रिटिश न्यायाधीश के फैसले को अमेरिकी सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों ने बुधवार को चुनौती दी। उन्होंने दलील दी कि असांजे के मानसिक स्वास्थ्य के आकलन की समीक्षा की जानी चाहिए।

ब्रिटिश न्यायाधीश वानेसा बैरेत्सर ने जनवरी में अपने फैसले मे कहा था कि यदि असांजे को अमेरिकी जेल की कठिन परिस्थितियों में रखा गया तो उनके आत्महत्या करने की संभावना है।

अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों ने कहा कि अमेरिकी सरकार इस फैसले के खिलाफ अपील कर रही है।

बुधवार को उच्च न्यायालय की एक प्राथमिक सुनवाई के दौरान अमेरिकी अधिकारियों का प्रतिनिधित्व कर रही अधिवक्ता क्लेयर डोब्बीन ने दलील दी कि असांजे इतने बीमार भी नहीं हैं कि वह खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार पर नियंत्रण नही कर सकें।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को अभियोजित नही करने या प्रत्यर्पित नहीं करने के लिए ‘‘उस तरह की एक मानसिक बीमारी होनी चाहिए जिसमें आत्महत्या के विचार पर नियंत्रण की क्षमता खत्म हो गई हो।’’

उन्होंने दलील दी कि असांजे की हालत उस तरह की नहीं है और उन्होंने पहले भी अपनी जान लेने की इस तरह की गंभीर कोशिश नहीं की है।

वकील ने कहा कि असांजे ने इतिहास के एक सबसे बड़ी डेटा चोरी को अंजाम दिया है।

बुधवार को 50 वर्षीय आस्ट्रेलियाई चेहरे पर काला नकाब पहने लंदन की उच्च सुरक्षा वाली बेलमार्श जेल से वीडियो लिंक के माध्यम से अदालत में पेश हुए, जहां वह 2019 से कैद रखे गये हैं। इक्वाडोर द्वारा उन्हें दी गई शरण वापस लेने के बाद उन्हें अप्रैल 2019 में दूतावास से गिरफ्तार कर लिया गया था।

अदालत के बाहर, असांजे की जीवनसाथी स्टेला मोरिस ने उन्हें पत्रकारिता करने वाला एक बेकसूर व्यक्ति बताया। असांजे से उन्हें दो बच्चे हैं।

मोरिस ने अपने समर्थकों और संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर दिन अन्याय जारी है, जूलियन को परेशान करना बढ़ रहा है।’’

ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कोर्बिन सहित प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने ‘जूलियन असांजे को रिहा करो’ के नारे लगाए। उन्होंने ‘‘पत्रकारिता कोई अपराध नहीं है’’ लिखी तख्तियां ले रखी थी।

अमेरिकी अभियोजकों ने असांजे पर जासूसी के 17 आरोप लगाये हैं और एक आरोप दशक भर पहले हजारों लीक सैन्य एवं कूटनीतिक दस्तावेजों के विकीलीक्स प्रकाशन को लेकर कंप्यूटर के दुरूपयोग का है। इन आरोपों के तहत अधिकतम 175 साल कैद की सजा का प्रावधान है।

जनवरी में जिला न्यायाधीश बैरेत्सर ने विशेषज्ञ गवाहों से यह साक्ष्य स्वीकार किया था कि असांजे को अवसाद और ऑटिज्म रोग है।

वह इस बात से सहमत हुई थी कि अमेरिकी जेल की परिस्थितियां प्रताड़ित करने वाली होंगी। उन्होंने कहा था कि कोलोरैडो के फ्लोरेंस स्थित एडमिंस्ट्रेटिव मैक्सिमम फैसिलिटी में उन्हें भेजे जाने का असल खतरा है। यह अमेरिका में सर्वोच्च सुरक्षा वाली जेल है।

हालांकि, उन्होंने बचाव पक्ष की इन दलीलों को खारिज कर दिया कि अमेरिका में असांजे को राजनीति से प्रेरित मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

यौन उत्पीड़न के आरोप में स्वीडन प्रत्यर्पित किये जाने से बचने के लिए असांजे करीब सात साल लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में छिपे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील