लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने हांगकांग की चुनावी प्रणाली पर चीन के प्रस्तावित प्रतिबंधों की निंदा की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 09:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ मार्च भारतीय अमेरिकी सांसद एमी बेरा के नेतृत्व में दोनों दलों के प्रभावशाली सांसदों के समूह ने हांगकांग की चुनावी प्रणाली पर चीन के प्रस्तावित नए प्रतिबंधों को लेकर सोमवार को चिंता जताई।

प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्यों के एक समूह ने कहा, ‘‘बीजिंग ने हांगकांग की चुनावी प्रणाली में जिन बदलावों की घोषणा की है, हम उन्हें लेकर चिंतित हैं। ये बदलाव हांगकांगवासियों की स्वायत्तता, उनकी मौलिक आजादी और उनके मानवाधिकारों पर चीन के शिंकजा कसने के कदमों को आगे बढ़ाएंगे।’’

इस मामले पर चीन की निंदा करने वाले समूह का नेतृत्व प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति की एशिया उपसमिति के अध्यक्ष बेरा ने किया। एड मार्के, मिट रोमनी, जेफ मार्के, जेम्स मैक्गवर्न और मार्को रुबियो जैसे सांसद भी इस समूह का हिस्सा थे।

चीन सरकार ने हांगकांग की चुनावी प्रणाली पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए नेशनल पीपल्स कांग्रेस में 11 मार्च को मतदान कराने का फैसला किया है, जिसके मद्देनजर यह बयान जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?