लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात पुन: आरंभ करने के भारत के निर्णय की अमेरिकी सांसद ने की सराहना

By भाषा | Updated: September 29, 2021 12:33 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 29 सितंबर अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर जिम रिश ने कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात पुन: शुरू करने के भारत के निर्णय की सराहना की और उससे टीकों का उत्पादन बढ़ाने की अपील की, ताकि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं पूरी कर सके।

भारत ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत और वैश्विक ‘कोवैक्स’ पहल को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए 2021 की चौथी तिमाही से कोविड-19 टीकों का निर्यात फिर से शुरू करेगा। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने साथ ही कहा था कि देश के लोगों का टीकाकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

सीनेट की विदेश मामलों की समिति के वरिष्ठ सदस्य रिश ने निर्यात पुन: आरंभ करने के भारत के फैसले का स्वागत किया।

रिश ने ट्वीट किया, ‘‘मैं भारत की इस घोषणा का स्वागत करता हूं कि वह कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात पुन: शुरू करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भारत को ‘कोवैक्स’ के लिए और अन्य वाणिज्यिक ऑर्डर पूरे करने के लिए उत्पादन बढ़ाने को लेकर प्रोत्साहित करता हूं, जो पूरे हिंद-प्रशांत और दुनिया के लिए अहम है।’’

भारत ने इस साल अप्रैल में देश में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बाद कोविड-19 टीकों का निर्यात रोक दिया था।

देश के लोगों के टीकाकरण को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए मांडविया ने कहा था, ‘‘भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के हमारे आदर्श वाक्य के अनुरूप कोवैक्स के प्रति देश की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए वैक्सीन मैत्री के तहत कोविड-19 टीकों का निर्यात पुन: आरंभ करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल