लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने मानवाधिकार के मुद्दे पर चीन, म्यामांर और उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया, 15 लोगों और 10 कंपनियों पर आर्थिक व यात्रा प्रतिबंध की घोषणा

By विशाल कुमार | Updated: December 11, 2021 09:53 IST

अमेरिका ने एक बयान में कहा कि हमारे आज के कार्य, विशेष रूप से ब्रिटेन और कनाडा के साथ साझेदारी में एक संदेश भेजते हैं कि दुनियाभर के लोकतंत्र उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो राज्य की शक्ति का दुरुपयोग करके पीड़ा और दमन करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमानवाधिकार उल्लंघन को लेकर चीन, म्यामांर, उत्तर कोरिया और बांग्लादेश पर प्रतिबंध।15 लोगों और 10 कंपनियों पर आर्थिक व यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा।प्रतिबंध में चीन सरकार के दो अधिकारी, चीनी कंपनी सेंसी टाइम ग्रुप लिमिटेड शामिल।

वाशिंगटन: अमेरिकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर शुक्रवार को चीन, म्यामांर, उत्तर कोरिया और बांग्लादेश के 15 लोगों और 10 कंपनियों पर आर्थिक व यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

वित्त विभाग द्वारा की गई घोषणा में एक चीनी कंपनी पर भी निवेश प्रतिबंध लगाया गया है जो सरकार की बड़े पैमाने पर निगरानी की कथित कार्रवाई से जुड़ी हैं। अमेरिका ने जिन कंपनियों या लोगों पर प्रतिबंध लगाया है उनमें चीन सरकार के दो अधिकारी, चीनी कंपनी सेंसी टाइम ग्रुप लिमिटेड शामिल भी है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन म्यांमार में मानवाधिकारों के हनन को लेकर अमेरिका के इस प्रतिबंध को लागू करने में कनाडा और ब्रिटेन भी उसके साथ आ गए।

राष्ट्रपति जो बाइडन के तहत अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर यह पहला प्रतिबंध लगाया है और म्यांमार की सेना से जुड़ी कंपनियों सहति अन्य को निशाना बनाया है।

डिप्टी ट्रेजरी सचिव वैली अडेमो ने एक बयान में कहा कि हमारे आज के कार्य, विशेष रूप से ब्रिटेन और कनाडा के साथ साझेदारी में एक संदेश भेजते हैं कि दुनियाभर के लोकतंत्र उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो राज्य की शक्ति का दुरुपयोग करके पीड़ा और दमन करते हैं।

अमेरिका ने म्यांमार की दो सैन्य कंपनियों और एक संगठन जो सेना को पैसे देता है, पर प्रतिबंध लगाए हैं. इसके साथ ही बागो क्षेत्र में जुंटा के प्रशासन के प्रमुख मायो स्वे विन सहित चार क्षेत्रीय मुख्यमंत्रियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया, जहां अप्रैल में एक ही दिन में कम से कम 82 लोग मारे गए थे।

कनाडा ने म्यांमार की सैन्य सरकार से संबद्ध चार संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाए, जबकि ब्रिटेन ने सेना के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए।

बता दें कि, बीते 1 फरवरी को तख्तापलट कर सेना ने आंग सान सू की की सरकार को उखाड़ फेंका और इस दौरान कम से कम 1300 लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।

चीन ने आंतरिक मामलों में गंभीर हस्तक्षेप करार दिया

अमेरिका में चीन के दूतावास ने अमेरिकी कदम को चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर हस्तक्षेप और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को नियंत्रित करने वाले बुनियादी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए निंदा की।

दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यु ने कहा कि यह चीन-अमेरिका संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा और वाशिंगटन से निर्णय को रद्द करने का आग्रह किया।

बाइडन का लोकतंत्र सम्मेलन

बाइडन के दो दिवसीय लोकतंत्र सम्मेलन के दौरान ये कदम उठाए गए हैं, जहां उन्होंने दुनिया भर में लोकतंत्र को मजबूत करने और संयुक्त राज्य अमेरिका में लोकतंत्र समर्थक कानून के समर्थन के लिए पहल की घोषणा की।

बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि शिखर सम्मेलन में दुनिया के 100 से अधिक नेताओं द्वारा की गई प्रतिबद्धताएं दुनियाभर में बढ़ती निरंकुशता और भ्रष्टाचार को पीछे करेंगी और मानवाधिकारों को बढ़ावा देंगी।

उन्होंने शिखर सम्मेलन को बंद करने वाले एक भाषण में कहा कि यह दुनिया भर में लोकतंत्र के फलने-फूलने के लिए उपजाऊ जमीन के बीज की मदद करने जा रहा है।

टॅग्स :अमेरिकाचीनम्यांमारउत्तर कोरियाबांग्लादेशजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल