लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने में भारत की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है अमेरिका सरकार: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 8, 2021 09:05 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ मई अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार ने कहा है कि अमेरिका सरकार कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित भारत की इस संकट से निपटने में मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के वरिष्ठ सलाहकार एर्विन मासिंगा ने कहा कि भारत में हवाई मार्ग से छह खेप भेजी गई हैं, जिनमें ऑक्सीजन सांद्रक, एन95 मास्क, त्वरित जांच के लिए किट और दवाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका ने करीब 10 करोड़ डॉलर की सहायता दी है।

मासिंगा ने ‘भारत में अमेरिका के कोविड-19 राहत प्रयास बढ़ाना: समुदाय का नजरिया’ विषय पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘पूरी अमेरिकी सरकार- (अमेरिका के) राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर दूतावास और महावाणिज्य दूतावास की टीमें- भारत की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं।’’

इस बीच, भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने भारत के लिए निधि एकत्र करने की अपील की है।

जयपाल ने शुक्रवार को कहा, ‘‘भारत को हमारी मदद की आवश्यकता है और इस चुनौती से निपटने में मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह वैश्विक महामारी है और जब तक इस वायरस को हर जगह से समाप्त नहीं कर दिया जाता, जब तक हम पूरी तरह उबर नहीं सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा