लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने हैतियों के अस्थायी रूप से संरक्षित दर्जे की अवधि फिर से बढ़ाने का किया फैसला

By भाषा | Updated: May 23, 2021 09:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 मई (एपी) अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने देश में रह रहे हैती नागरिकों को दिए गए अस्थायी संरक्षित दर्जे की अवधि 18 माह और बढ़ाने का फैसला किया है।

यह फैसला हैती नागरिकों के विशेष दर्जे को समाप्त करने के पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के प्रयास को पलट देगा।

गृह मंत्री एलेजांद्रो मयोरकस ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस फैसले के लिए हैती में सुरक्षा चिंताओं, सामाजिक अशांति, मानवाधिकार हनन में वृद्धि, गरीबी के गंभीर स्तर और अन्य समस्याओं का हवाला दिया।

मयोरकस ने कहा, “ध्यानपूर्वक विचार करने के बाद, हमने निर्धारित किया कि हम हैती में स्थिति सुधरने तक अमेरिका में रह रहे हैती नागरिकों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाएंगे, ताकि वे सुरक्षित घर लौट सकें।’’

अमेरिकी गृह मंत्रालय ने हैतियों को जनवरी 2010 में आए 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद अस्थायी रूप से संरक्षित का दर्जा दिया था। इस भूकंप ने हैती को बर्बाद कर दिया था। इस दर्जे को कई बार बढ़ाया गया, लेकिन जनवरी 2018 में ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की कि हैतियों के इस दर्जे को 22 जुलाई, 2019 के बाद समाप्त कर दिया जाएगा। इस घोषणा के खिलाफ दायर कई वादों के कारण दर्जे को बरकरार रखने की अनुमति मिलती रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?