लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कोविड-19 राहत कोष से करीब 76 खरब रुपये की चोरी, धोखाधड़ी की जांच में सीक्रेट सर्विस ने 91 अरब रुपये से अधिक की जब्ती की

By विशाल कुमार | Updated: December 22, 2021 14:32 IST

सीक्रेट सर्विस ने कहा कि उसने बेरोजगारी बीमा और ऋण धोखाधड़ी की जांच करते हुए 91 अरब रुपये से अधिक की जब्ती की है और वित्तीय भागीदारों और राज्यों के साथ काम करके धोखाधड़ी से प्राप्त 1.8 खरब रुपये से अधिक की राशि वापस कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 राहत कार्यक्रमों से कम से कम 76 खरब रुपये की चोरी की गई है।257 खरब रुपये में से केवल तीन फीसदी राशि का उपयोग किया जा सका है।ऋण धोखाधड़ी की जांच करते हुए 91 अरब रुपये से अधिक की जब्ती की गई।

वाशिंगटन: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने मंगलवार को कहा कि महामारी के कारण अपनी नौकरी गंवाने वाले लोगों और व्यवसायियों की मदद के लिए स्थापित कोविड-19 राहत कार्यक्रमों से कम से कम 76 खरब रुपये की चोरी की गई है।

एक साक्षात्कार में एजेंसी के राष्ट्रीय महामारी धोखाधड़ी वसूली समन्वयक रॉय डॉटसन ने कहा कि यह अनुमान सीक्रेट सर्विस के केसों और श्रम विभाग और लघु व्यवसाय प्रशासन के डेटा पर आधारित है। डॉटसन ने कहा कि 257 खरब रुपये में से केवल तीन फीसदी राशि का उपयोग किया जा सका है।

हालांकि, सीक्रेट सर्विस ने उन मामलों को शामिल नहीं किया है जिन मामलों में कोविड-19 धोखाधड़ी को लेकर न्याय विभाग मुकदमा चला रहा है।

श्रम विभाग ने बताया कि बेरोजगारी से जुड़े लाभों के लिए दिए गए लगभग 66 खरब रुपये का भुगतान अनुचित तरीके से किए जाने की संभावना है, जिसका बड़ा हिस्सा धोखाधड़ी में चला गया।

सीक्रेट सर्विस ने कहा कि उसने बेरोजगारी बीमा और ऋण धोखाधड़ी की जांच करते हुए 91 अरब रुपये से अधिक की जब्ती की है और वित्तीय भागीदारों और राज्यों के साथ काम करके धोखाधड़ी से प्राप्त 1.8 खरब रुपये से अधिक की राशि वापस कर दी है।

सीक्रेट सर्विस का कहना है कि उसके पास महामारी धोखाधड़ी में 900 से अधिक सक्रिय आपराधिक जांच हैं और अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये मामले हैं हर राज्य में हैं।

न्याय विभाग ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसके धोखाधड़ी सेक्शन ने 95 से अधिक आपराधिक मामलों में 150 से अधिक लोगों पर मुकदमा चलाया था और धोखाधड़ी से प्राप्त 5.67 अरब रुपये की नकद राशि और कई अचल संपत्ति संपत्तियों और खरीदी गई लक्जरी वस्तुओं को जब्त कर लिया था।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब