लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से अमेरिका में फिर अचानक से बढ़ी मरने वालों की संख्या, पिछले 24 घंटों में 2333 लोगों की मौत, जानिए क्या हैं हालात 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 6, 2020 07:05 IST

अमेरिका में कोरोना के अबतक 12 लाख, 37 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 72 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। साथ ही साथ दो लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में नौ लाख से अधिक मामले सक्रीय हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2333 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है।

वाशिंगटन: कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे विश्व में इस घातक वायरस से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। बीते दिन उसे थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन बुधवार (06 मई) को अचानक फिर से मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2333 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है।

अगर पूरे विश्व की बात करें को अबतक कोविड-19 के 37 लाख, 26 हजार, 666 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि दो लाख, 58 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि अभी तक 12 लाख, 41 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 

अमेरिका में कोरोना के अबतक 12 लाख, 37 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 72 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। साथ ही साथ दो लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में नौ लाख से अधिक मामले सक्रीय हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें से 16 हजार से अधिक मामले ज्यादा गंभीर हैं। अमेरिका में  बीते दिन कोरोना से 1015 लोगों की मौत हुई थी, जोकि पिछले एक महीने में 24 घंटे की अवधि के दौरान मौत का आंकड़ा सबसे कम था।  इधर, अमेरिका में कोरोना वायरस संकट से निपटने के अपने तौर तरीके को लेकर आलोचना से घिर गये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि चीन या तो इस घातक वायरस को दुनिया में फैलने से रोकने में अक्षम रहा या उसने जानबूझकर किया। पिछले तीन महीने में अमेरिका में 72000 से अधिक अमेरिकियों की कोरोना वायरस से मौत हुई है और 12 लाख लोग संक्रमित पाये गये हैं। 

ट्रंप ने कहा है कि यह (कोरोना वायरस) भयावह चीज है, एक ऐसी भयावह जो हमारे देश में हुई। यह चीन से आया। इसे रोका जाना चाहिए था। उसे उसी स्थान पर रोका जा सकता था। उन्होंने ऐसा नहीं करना (रोकना) पसंद किया या कुछ ऐसा हो गया। या तो अक्षमता थी या उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया (फैलने से नहीं रोका)। और हम पता लगाने जा रहे हैं कि कारण क्या था। 

ट्रंप ने कहा कि यदि उन्होंने उपाय नहीं किया होता तो 20 लाख से अधिक अमेरिकी मर जाते लेकिन अब मरने वालों की संख्या 75000 से 100000 के बीच हो सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?