लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के लिए यात्रा परामर्श किए जारी

By भाषा | Updated: January 26, 2021 10:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 जनवरी अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए कोविड-19 महामारी और आतंकवाद के मद्देनजर पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करने संबंधी यात्रा परामर्श जारी किया है, वहीं विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से अफगानिस्तान की यात्रा नहीं करने की भी अपील की है।

दक्षिण एशिया के तीन देशों के लिए यात्रा परामर्शों को अद्यतन करते हुए अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अलग-अलग यात्रा परामर्श जारी किए हैं।

परामर्श में कहा गया, ‘‘ कोविड-19, आतंकवाद और जातीय हिंसा की वजह से लोग पाकिस्तान की यात्रा करने की योजना पर पुनर्विचार करें।’’

वहीं परामर्श में अमेरिकी नागरिकों से आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के मद्देनजर बलूचिस्तान और खैबर पख्तुनख्वा प्रांतों में नहीं जाने की अपील की गई है।

नागरिकों से आंतकवाद और संभावित संघर्ष की आशंका की वजह से भारत-पाकिस्तान सीमा ‘नियंत्रण रेखा से लगने वाले इलाकों’ में जाने से बचने को कहा गया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा नहीं करें। इस इलाके में आतंकी समूह गतिविधियां चलाते रहते हैं। भारत और पाकिस्तान की सीमा के दोनों तरफ मजबूत सैन्य मौजूदगी है। भारत और पाकिस्तान के सैन्य बलों के बीच अक्सर नियंत्रण रेखा के दोनों ओर से गोलीबारी और गोलाबारी होती रहती है।’’

पाकिस्तान के अलावा अमेरिका ने नागरिकों से कोविड-19 महामारी तथा अपराध, आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं की वजह से बांग्लादेश की यात्रा की योजना पर भी पुनर्विचार करने को कहा है।

वहीं एक अन्य परामर्श में कोविड-19, अपराध, आतंकवाद, अशांति, अपहरण और सशस्त्र संघर्ष की वजह से अफगानिस्तान की यात्रा नहीं करने की अपील की है। परामर्श में कहा गया है कि यात्रा के लिहाज से अफगानिस्तान के सभी इलाके असुरक्षित हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्राजील, आयरलैंड, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से आने वाले यात्रियों पर एक बार फिर औपचारिक रूप से कोविड-19 के मद्देनजर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया। वायरस के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका को भी इन प्रतिबंधित देशों की सूची में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी