लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने बांग्लादेश में हिन्दू मंदिरों, प्रतिष्ठानों पर हमलों की निंदा की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 08:53 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर अमेरिका ने बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिन्दू मंदिरों तथा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की घटनाओं की निंदा की और अधिकारियों से इन मामलों की गहन जांच करने की अपील भी की है। अमेरिका ने कहा कि धर्म या आस्था चुनने की स्वतंत्रता, मानवाधिकार है।

दुर्गा पूजा के अवसर पर सोशल मीडिया में कथित तौर पर ईश निंदा संबंधी एक पोस्ट सामने आया था, जिसके बाद हिन्दू मंदिरों पर पिछले बुधवार से हमले बढ़ गए हैं।

भीड़ ने रविवार देर रात बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के लोगों के 66 मकान क्षतिग्रस्त कर दिए थे और कम से कम 20 घरों में आग लगा दी थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को कहा,‘‘ हम दुर्जा पूजा के अवसर पर हिन्दू मंदिरों और प्रतिष्ठानों पर हाल में हुए हिंसक हमलों की निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ हैं और हम अधिकारियों से मामलों की पूरी जांच का अनुरोध करते है। धर्म या आस्था चुनने की स्वतंत्रता,मानवाधिकार है।’’

बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, अलग-अलग हमलों में हिन्दू समुदाय के छह लोग मारे गए हैं, हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को गृहमंत्री को उन लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिन्होंने धर्म का इस्तेमाल कर हाल में हिंसा भड़काई थी।

हसीना ने लोगों से तथ्यों की जांच किये गये बगैर सोशल मीडिया पर मौजूद किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करने को कहा। संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि रबाब फातिमा ने अपने देश में अल्संख्यक हिन्दू समुदाय पर हाल में हुए ‘‘जघन्य हमलों’’ की मंगलवार को निंदा की और कहा कि देश की सरकार इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को न्याय के दायरे में लाना सुनिश्चित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला