लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, चीन, भारत व यूरोप को उत्सर्जन कम करने के लिए अधिकतम प्रयास करने की जरूरतर : संरा

By भाषा | Updated: September 20, 2021 23:30 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 20 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को जोर दिया कि 2050 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए विकासशील और विकसित दोनों प्रकार के देशों को "अपना काम करना चाहिए।" इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि दूसरे देश क्या कर रहे हैं, इसकी प्रतीक्षा किए बिना अमेरिका, चीन, भारत, यूरोप आदि समझेंगे कि उन्हें अधिकतम प्रयास करने की आवश्यकता है।

गुतारेस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के एक छोटे प्रतिनिधि समूह के साथ जलवायु कार्रवाई पर अनौपचारिक जलवायु गोलमेज बैठक की।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि गोलमेज बैठक "राष्ट्रीय नेताओं के लिए विश्व के 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान लक्ष्य को पहुंच के भीतर रखने के लिए एकजुटता प्रदर्शित करने का एक अवसर होगा।"

गुतारेस ने गोलमेज बैठक के बाद यहां संवाददातओं से बातचीत करते हुए कहा कि सदस्य देशों की मौजूदा प्रतिबद्धताओं के आधार पर, विश्व 2.7 डिग्री गर्मी के "विनाशकारी रास्ते" पर है। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमें बताता है कि 1.5 डिग्री से ऊपर कुछ भी विनाशकारी होगा। तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री तक सीमित करने के लिए हमें 2030 तक उत्सर्जन में 45 प्रतिशत की कटौती करने की आवश्यकता है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि एक ओर विकसित देशों को अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान में प्रमुख भूमिका निभाने की जरूरत है, वहीं कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए भी अतिरिक्त प्रयास करना और उत्सर्जन में कमी के लिए प्रभावी रूप से योगदान करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि उनका मानना ​​है कि उत्सर्जन में कमी के संबंध में अब भी एक लंबा रास्ता तय करना है। जी20 देश 80 प्रतिशत उत्सर्जन करते हैं। उन्होंने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं होगा यदि विकसित देश जो 2015 में पहले ही शून्य उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्धता जता चुके हैं और अब कहते हैं कि उन्होंने जलवायु कार्रवाई की दिशा में अपना काम किया है तथा अब यह विकासशील देशों, विशेष रूप से उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर है कि वे अपना काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील