लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हवाईअड्डे पर एक भारतीय यात्री के सामान से बरामद हुए उपले

By भाषा | Updated: May 11, 2021 10:26 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 11 मई अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा अधिकारियों को वाशिंगटन डीसी के उपनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारत से लौटे एक यात्री के सामान से उपले बरामद हुए हैं।

भारतीय यात्री जिस बैग में उपले लाया था, उसे हवाईअड्डे पर ही छोड़ गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका में उपलों पर प्रतिबंध है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे अत्यधिक संक्रामक मुंहपका-खुरपका रोग हो सकता है।

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने बताया कि इन्हें नष्ट कर दिया गया है।

विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ यह गलत नहीं लिखा गया। सीबीपी कृषि विशेषज्ञों को एक सूटकेस में से दो उपले बरामद हुए हैं।’’

बयान के अनुसार, यह सूटकेस चार अप्रैल को ‘एअर इंडिया’ के विमान से लौटै एक यात्री का है।

सीबीपी के बाल्टीमोर ‘फील्ड ऑफिस’ के ‘फील्ड ऑपरेशंस’ कार्यवाहक निदेशक कीथ फलेमिंग ने कहा, ‘‘ मुंहपका-खुरपका रोग जानवरों को होने वाली एक बीमारी है, जिससे पशुओं के मालिक सबसे ज्यादा डरते हैं... और यह सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा के कृषि सुरक्षा अभियान के लिए भी एक खतरा है।’’

सीबीपी ने कहा कि उपलों को दुनिया के कुछ हिस्सों में एक महत्वपूर्ण ऊर्जा और खाना पकाने का स्रोत भी बताया गया है। इसका इस्तेमाल कथित तौर पर ‘स्किन डिटॉक्सीफायर‘, एक रोगाणुरोधी और उर्वरक के रूप में भी किया जाता है।

सीबीपी के अनुसार, इन कथित फायदों के बावजूद मुंहपका-खुरपका रोग के खतरे के कारण भारत से यहां उपले लाना प्रतिबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना