लाइव न्यूज़ :

ट्रंप की धमकी के बाद यूनेस्को ने कहा, अमेरिका और ईरान को सांस्कृतिक स्थलों की रक्षा करनी चाहिए

By भाषा | Updated: January 7, 2020 03:14 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सांस्कृतिक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी ने सोमवार को कहा कि ईरान और अमेरिका को सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण से जुड़े समझौते का पालन करना चाहिए। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नेईरान के सांस्कृतिक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। यूनेस्को के महानिदेशक आउद्रे अजाउले ने संगठन में ईरान के प्रतिनिधि के साथ बैठक में कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन ने 1972 में एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें उन्होंने दोनों देशों की‘‘सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासतों को सीधे या परोक्ष रूप से जानबूझकर क्षति नहीं पहुंचाने’’ का संकल्प लिया था।

ईरान के पास कभी नहीं होगा परमाणु हथियार: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा।’’ उनका यह ट्वीट तब आया जब एक दिन पहले ईरान ने घोषणा की कि वह उस निगरानी को और सीमित करने जा रहा है जो अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि तेहरान असैन्य परमाणु उद्योग की आड़ में कोई परमाणु हथियार विकसित न करे। ट्रंप ने 2015 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में ईरान के साथ हुए समझौते से अमेरिका को अलग कर दिया था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल