लाइव न्यूज़ :

परमाणु कार्रवाई के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराए संयुक्त राष्ट्र: इजराइली प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:03 IST

Open in App

तेल अवीव, 12 अक्टूबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का आह्वान करते हुए कहा कि परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाने को लेकर ईरान पर कार्रवाई करे।

बेनेट ने यरुशलम में एक सम्मेलन में यह बात कही जहां उन्होंने सुझाव दिया कि ईरान का आचरण हर देश के लिये समस्या है और वैश्विक जवाबदेही के अधीन है।

इस साल की शुरुआत में अटके हुए परमाणु समझौते को फिर से बहाल करने के लिए तेहरान और विश्व शक्तियों के बीच बातचीत के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने के बाद ईरान ने समझौते के तहत निर्धारित सीमाओं का उल्लंघन किया है। वह यूरेनियम की छोटी मात्रा को हथियार-बनाने की शुद्धता के निकटतम स्तर तक समृद्ध कर रहा है और उसका जखीरा लगातार बढ़ा रहा है।

बेनेट ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल सहित अन्य नेताओं के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि ईरान फिलहाल लंबित 2015 के परमाणु समझौते के साये में बुनियादी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन कर रहा है।

अपनी अंतिम आधिकारिक यात्रा में रविवार को इज़राइल का दौरा करने वाली मर्केल ने कहा कि जर्मनी समझौते को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है - इस कदम का इज़राइल विरोध करता है। बाइडन प्रशासन भी परमाणु समझौते को बहाल करने की कोशिश कर रहा है।

बेनेट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वैश्विक शक्तियां “उसे (ईरान को) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाएंगी और इसके लिए ईरान को जवाबदेह ठहराएंगी।” उन्होंने कहा कि यह आगे का “शांतिपूर्ण मार्ग होगा”।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?