लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख अफगानिस्तान को धन देने के मुद्दे पर करेंगे बैठक

By भाषा | Updated: September 4, 2021 15:16 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र,चार सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस अफगानिस्तान में बढ़ रहे मानवीय संकट से निपटने के लिए कोष बढ़ाने के संबंध में जेनेवा में 13 सितंबर को मंत्रिस्तरीय बैठक करेंगे। अफगानिस्तान की आधी आबादी को सहायता की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को कहा कि गुतारेस अफगान लोगों तक पूर्ण तथा निर्बाध मानवीय सहायता पहुंचना सुनिश्चित करने के लिये भी अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र 2021 के लिए 1.3 अरब डॉलर की अपील करता है ताकि एक करोड़ 80 लाख से अधिक लोगों को मदद दी जा सके। प्रवक्ता ने कहा,‘‘ अफगानिस्तान पर मानवीय संकट मंडरा रहा है। तीन में से एक अफगान को नहीं पता कि उन्हें अगला भोजन कैसे मिलेगा। अगले 12 माह में पांच वर्ष से कम उम्र के आधे बच्चों के कुपोषित होने की आशंका है।’’इससे पहले शुक्रवार को दुजारिक ने कहा था कि महासचिव अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को सुविधाएं देने और परिवहन में मदद के लिए डेनमार्क, कजाखस्तान, उत्तरी मैसेडोनिया, पाकिस्तान, पोलैंड, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के आभारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा