लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इजराइल-फलस्तीन विवाद के हल में प्रगति की उम्मीद जतायी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 11:16 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 29 जनवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने दशकों पुराने इजराइल-फलस्तीन विवाद के हल की दिशा में प्रगति की उम्मीद जतायी है।

गुतारेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र विवाद के हल के लिए ‘द्वि-राष्ट्र समाधान’ पर आधारित ‘‘एक वास्तविक शांति प्रक्रिया’’ की बहाली के लिए हर संभव कोशिश करेगा।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना परोक्ष रूप से अमेरिका के पूर्व प्रशासन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए थे जहां से प्रगति की उम्मीद बिल्कुल नजर नहीं आ रही थी।’’

गुतारेस ने हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के उस फैसले का भी जिक्र नहीं किया कि अमेरिका फलस्तीन के साथ संबंध बहाल कर रहा है और फलस्तीनी शरणार्थियों को फिर से मदद करने जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि बाइडन के रुख से पश्चिम एशिया पर मध्यस्थ समूह - अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और रूस की बैठकें फिर से शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लंबे समय से समूह की बैठक शुरू करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सभी सदस्यों के बीच सहमति नहीं बन पायी थी। हमने समूह को विस्तारित करने और इसमें क्षेत्र के महत्वपूर्ण सहयोगियों को शामिल करने का प्रयास किया।’’

गुतारेस ने कहा, ‘‘अब यह संभव होता दिख रहा है।’’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘शांति प्रक्रिया तभी सफल हो पाएगी जब यह द्वि-राष्ट्र समाधान और इस संबंध में सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर आधारित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'