लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिण सूडान में शांतिरक्षक अभियान को बढ़ाया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 12:00 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र,13मार्च (एपी) दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियान को और बढ़ाने के वास्ते शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति से मतदान हुआ। दक्षिण सूडान में शांतिरक्षकों की संख्या 20,000 है।

परिषद द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव में मिशन (यूएनएमआईएसएस) को ‘‘ समग्र एवं जिम्मेदार शासन का तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव का समर्थन’’ करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसमें कहा गया है कि संघर्ष में शामिल सभी पक्ष और सशस्त्र समूह ‘‘ दक्षिण सूडान में लड़ाई को तत्काल बंद करें।’’

दरअसल 2011 के जब सूडान से अलग हो कर दक्षिण सूडान नया देश बना तब उम्मीद की जा रही थी कि उस क्षेत्र में शांति और स्थिरता आएगी लेकिन दुनिया का सबसे छोटा देश दिसंबर 2013 में ऐसे वक्त जातीय हिंसा की चपेट में आ गया जब राष्ट्रपति सेल्वा कीर की सहयोगी सेना ने पूर्व उपराष्ट्रपति रिक मचार के समर्थकों के साथ संघर्ष शुरू कर दिया।

इसके बाद शांति स्थापित करने की तमाम कोशिशें निष्फल साबित हुईं है। गृह युद्ध में कम से कम 400,000 लोग मारे गए हैं और लाखों की संख्या में विस्थापित हुए हैं।

सुयक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा था कि दक्षिण सूडान में ‘‘लंबे वक्त से चली आ रही हिंसा और कोविड-19के आर्थिक प्रभाव ने 70 लाख और लोगों को भीषण खाद्य असुरक्षा की ओर धकेल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील