लाइव न्यूज़ :

निक्की हेली की जगह बेटी इवांका बनेंगी UN एंबेसडर, ट्रंप ने कहा-राइट चॉइस

By भाषा | Updated: October 10, 2018 10:09 IST

मंगलवार को ट्रंप ने अचानक राजदूत निक्की हेली के इस्तीफे की घोषणा की। हेली इस साल के अंत तक पद से इस्तीफा देंगी।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें भाई-भतीजावाद की शिकायतें नहीं मिलें तो उनकी बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में देश के राजदूत के तौर पर 'प्रभावशाली' साबित होंगी। 

ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा, 'इवांका प्रभावशाली साबित होंगी। इसका भाई-भतीजावाद से कुछ लेना देना नहीं है लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो लोग जानते हैं उन्हें मालूम है कि इवांका प्रभावशाली साबित होंगी। लेकिन आप जानते हैं कि तब मुझ पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगेंगे।'

इससे कुछ घंटों पहले ट्रंप ने अचानक राजदूत निक्की हेली के इस्तीफे की घोषणा की। हेली इस साल के अंत तक पद से इस्तीफा देंगी। इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है। 

ट्रंप ने इवांका को नियुक्त करने की संभावना को खारिज नहीं करते हुए संवाददाताओं से कहा, 'हम कई लोगों के नामों पर विचार कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि इवांका और उनके पति जारेड कुश्नर व्हाइट हाउस में शीर्ष स्तर पर अवैतनिक सलाहकार के रूप में काम करते हैं। अन्य कामों के अलावा कुश्नर को पश्चिम एशिया में शांति योजना तैयार करने का जिम्मा भी सौंपा गया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल