लाइव न्यूज़ :

भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को जल्द यूक्रेन छोड़ने को कहा, पुतिन ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेन क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 07:31 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया। उन्होंने रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां भी प्रदान कर दीं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने भारतयी नागरिकों के जल्द यूक्रेन छोड़ देने को कहा है।दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा ना करने की सलाह दी है।व्लादिमीर पुतिन ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया।

कीवः रूस-यूक्रेन युद्ध और यूक्रेन में हाल ही में हुए हमलों को देखते हुए यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने एडवाइजरी में छात्रों और अन्य भारतीयों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने को कहा है। वहीं भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया। उन्होंने रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां भी प्रदान कर दीं। पुतिन ने मार्शल लॉ के तहत उठाए जाने वाले कदमों को तत्काल स्पष्ट नहीं किया, लेकिन कहा कि उनका आदेश बृहस्पतिवार से प्रभावी होगा।

उन्होंने अपने आदेश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को विशिष्ट प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इस दौरान रूसी सेना ने अपने कब्जे वाले इलाकों को आम लोगों से खाली करा लिया। दक्षिणी शहर खेरसॉन में यूक्रेन के जवाबी हमले के साथ ही 2,50,000 से अधिक लोगों, उद्योगों और एक प्रमुख बंदरगाह वाले शहर में यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई सर्दियों में भी जारी रहने की आशंका है।

रूसी हमले से जूझ रहे यूक्रेन में बिजली संकट पैदा हो गई है। कई शहरों में बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। यूक्रेन के ऊर्जा अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि रूसी हमलों के बाद देश की बिजली उत्पादन क्षमता का कम से कम 40 प्रतिशत कम हो गई है जिससे देश भर में बिजली आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने और देश भर में अनुसूचित ब्लैकआउट करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादIndian Embassyयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा