लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन ने रूस के 100 से अधिक सैनिकों को पकड़ने का दावा किया, यहां जानें घटनाक्रम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2022 19:17 IST

Ukraine-Russia Crisis: रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन की सेना की हवाई रक्षा संपत्तियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के हमलों ने ‘‘यूक्रेन की सेना के हवाई रक्षा संपत्तियों को नष्ट कर दिया है, साथ ही यूक्रेन के सैन्य ठिकानों के बुनियादी ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देरूसी युद्धक विमान को मार गिराने के दावों को भी खारिज कर दिया।अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ ‘निर्णायक’ कार्रवाई का वादा किया।ब्रिटेन ने ‘‘रक्तपात और विनाश के रास्ते’’ की बृहस्पतिवार को निंदा की।

Ukraine-Russia Crisis: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य हमले का आदेश दिए जाने के बाद नाटो ने यूक्रेन और रूस के पास स्थित अपने पूर्वी किनारे में अपनी जमीनी, समुद्री बलों और वायुसेना की तैनाती को मजबूत करने पर सहमति जतायी। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के 100 सैनिक उसके कब्जे में हैं। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के एक सलाहकार ने कहा है कि रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव क्षेत्र में 10-20 किलोमीटर तक प्रवेश किया और आक्रामण जारी रखने के लिए फिर से संगठित हो रहे हैं। सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि देश के उत्तर पूर्व में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव से चार-पांच किलोमीटर उत्तर में लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने वहां चार रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया। एरेस्टोविच ने कहा कि क्रीमिया से यूक्रेन में दाखिल हुए रूसी सैनिक मेलिटोपोल और खेरसॉन की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से यूरोपीय महाद्वीप की शांति भंग हो गई है। स्टॉल्टेनबर्ग ने शुक्रवार को नाटो गठबंधन के नेताओं का शिखर सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया है। स्टॉल्टेनबर्ग ने यह बात नाटो की एक आपात बैठक के बाद कही, जिसमें यूक्रेन और रूस के निकट नाटो सेनाओं की तैनाती बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई है।

नाटो महासचिव ने कहा, ''रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है। यह बर्बर युद्ध कृत्य है। हमारी संवेदनाएं यूक्रेन की वीर जनता के साथ हैं। हमारे महाद्वीप की शांति भंग हो गई है।'' उन्होंने कहा कि यह पूर्व नियोजित आक्रमण है और रूस बल प्रयोग के दम पर दोबारा इतिहास लिखने की कोशिश कर रहा है। रूस ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर आक्रमण कर उसके शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले या गोलीबारी की। यूक्रेन सरकार ने कहा कि रूसी टैंक और सैनिक सीमा पर घूम रहे हैं। साथ ही उसने रूस पर ''पूर्ण युद्ध'' छेड़ने का भी आरोप लगाया

रूस-यूक्रेन संकट का यहां समय आधारित ब्योरा

रूस-यूक्रेन संकट का यहां समय आधारित ब्योरा है जो बृहस्पतिवार तड़के शुरू हुआ जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान के आदेश दिए।

सुबह 4:52 बजे: यूक्रेन पर अधिक साइबर और विनाशकारी मैलवेयर से हमले हुए।

8:22 बजे: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया: ‘अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति को एक मौकें दें।’

8:30 बजे: व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाएगा। उन्होंने चेताया कि अगर रूस की कार्रवाई में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप की कोशिश की गई तो इसके ‘परिणाम ऐसे होंगे जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे।’

9:04 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर ‘अकारण व अनुचित’ हमले की निंदा की और संकल्प लिया कि विश्व रूस को जवाबदेह ठहराएगा।

9:19 बजे: भारत ने तत्काल तनाव कम करने और आगे ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आह्वान किया जिससे रूस-यूक्रेन संकट और खराब हो।

9:47 बजे: यूक्रेन के शहरों ओदेसा, खार्किव में विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दींं।

10:29 बजे: रूस की सेना ने कहा कि उसने यूक्रेन के एयर बेस और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

10:34 बजे: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ घोषित किया और रूस के हमले के मद्देनजर नागरिकों से नहीं घबराने का आग्रह किया।

11:23 बजे: यूरोप ने यूक्रेन के आसपास हवाई क्षेत्र में खतरे को लेकर चेताया।

11:30 बजे: चीन ने यूक्रेन मुद्दे में शामिल सभी पक्षों से सयंम बरतने का आग्रह किया।

दोपहर 12:18 बजे: रूसी सेना ने कहा कि उसने यूक्रेन के हवाई रक्षा प्रणाली व एयरबेस को तबाह किया।

12:30 बजे: पुतिन ने कहा कि विशेष सैन्य अभियान का मकसद यूक्रेन को सैन्य प्रभाव से मुक्त बनाना है।

1:16 बजे: यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कहा कि संघ रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है।

2:40 बजे: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने विश्व नेताओं से रक्षा सहायता मुहैया कराने और रूस से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र की रक्षा करने में मदद करने का आग्रह किया।

3:21 बजे: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि उनके देश ने हमले के बाद रूस से राजनयिक रिश्ते तोड़ दिए हैं।

3:32 बजे: यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा कि रूस के हमले में अबतक 40 लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिनजो बाइडनNATO
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!