लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia Crisis: बेलारूस सीमा पर हमलावर देश रूस से बातचीत को तैयार हुआ यूक्रेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2022 20:24 IST

एफपी के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको के बीच फोन पर बातचीत के बाद यूक्रेन रूस से बातचीत करने को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों देशों की वार्ता को लेकर रूस की स्टेट मीडिया ने की पुष्टिजेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि दोनों पक्ष बेलारूसी सीमा पर मिलेंगे

यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच रविवार को यूक्रेन हमलावर देश रूस से बातचीत करने को तैयार हो गया है। एफपी के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको के बीच फोन पर बातचीत के बाद यूक्रेन रूस से बातचीत करने को तैयार है। यूक्रेन और रूस के बीच बात बेलारूस और यूक्रेन की सीमा पर होगी। खबर के अनुसार, दोनों देशों के बीच चेरनोबिल अपवर्जन क्षेत्र के पास वार्ता होगी। रूस की स्टेट मीडिया ने भी इस बात की पुष्टि की है। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि दोनों पक्ष बेलारूसी सीमा पर मिलेंगे। हालांकि बैठक कब और किस समय होगी इसकी सटीक जानकारी अब तक नहीं आई है। यह खबर तब आई है जब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, वार्ता के लिए सहमत होने के लिए यूक्रेन का कदम जेलेंस्की द्वारा कहा गया था कि यूक्रेन शांति वार्ता के लिए रूस के साथ मिलने के लिए तैयार है, लेकिन उस देश में नहीं जो आक्रमण के लिए मंच के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अन्य स्थानों पर बातचीत के लिए तैयार है जो उनके देश के प्रति आक्रामकता नहीं दिखा रहे हैं। 

जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि उन्होंने बेलारूस के नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बात की थी। इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले के बाद यूक्रेनी अधिकारियों पर बातचीत के "एक अवसर" को बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

मालूम हो कि बीते चार दिनों से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में यूक्रेन को बहुत नुकसान पहुंचा है। उसके कई बड़े शहरों को रूस की सैन्य कार्रवाई से काफी नुकसान हुआ है। सैकड़ों लोगों को मारे गए हैं जबकि कई हजारों लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा