लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia Crisis: कीव में शाम पांच से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू, 120000 से अधिक लोग देश छोड़े, ब्रिटेन ने कहा- कीव से 30 KM दूर रूसी सेना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2022 18:03 IST

Ukraine-Russia Crisis: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि इस सप्ताह रूस द्वारा अपने पड़ोसी देश पर हमला शुरू करने के बाद से यूक्रेन के 1,20,000 से अधिक लोग देश छोड़ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेली क्लेमेंट्स ने कहा कि आगे स्थिति और बदतर होने की आशंका है।यूक्रेन से ज्यादातर लोग पोलैंड और मोल्दोवा जा रहे हैं।लोग रोमानिया, स्लोवाकिया और हंगरी भी जा रहे हैं।

Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन की राजधानी के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कीव में कड़े कर्फ्यू का आदेश दिया है। बाहरी इलाके में शनिवार को एक बहुमंजिला इमारत पर रॉकेट हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए।

198 लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के 1,20,000 से अधिक लोग देश छोड़ चुके हैं। यूक्रेन की राजधानी के मेयर ने शहर में रूसी सैनिकों के हमले के चलते कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया है। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर कहा कि शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कीव में कड़ा कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कर्फ्यू के दौरान सड़क पर मौजूद सभी नागरिकों को दुश्मन के तोड़फोड़ और टोही समूहों का सदस्य माना जाएगा।’’ दो दिन पहले लागू किया गया कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक था।

बचाव अभियान से जुड़े एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी दी। बचाव अभियान में हिस्सा ले रहे दमकलकर्मी पेट्रो प्रोकोपोव ने बताया कि कीव के दक्षिण-पश्चिम छोर पर झूलियानी हवाई अड्डे के पास एक बहुमंजिला इमारत की 16वीं और 21वीं मंजिल के बीच राकेट टकराया। उन्होंने बताया कि कम से कम छह लोग घायल हो गए और इमारत के दो तल पर आग लग गई।

बचाव अभियान से जुड़े कर्मियों ने 80 लोगों को बचाया। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें अपार्टमेंट की इमारत के एक तरफ एक बड़ा छेद दिखाई दे रहा है। यूक्रेन के बुनियादी ढांचा मंत्रालय ने कहा कि एक रूसी मिसाइल को शनिवार तड़के उस समय मार गिराया गया जब वह विशाल जलाशय के बांध की ओर जा रही थी।

इस जलाशय से कीव को पानी की आपूर्ति की जाती है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘अगर बांध नष्ट हो जाता तो बाढ़ से लोग हताहत होते और इससे काफी क्षति होती।’’ रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी पर हमला तेज कर रहे हैं और कई दिशाओं से शहर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। रूस ने बार-बार दावा किया है कि उसके निशाने पर केवल यूक्रेन के सैन्य ठिकाने हैं।

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा है कि रूस के हमले में 198 लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ल्याशको ने शनिवार को बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। उनके बयान से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हताहतों में कितने सैनिक और आम नागरिक हैं। ल्याशको ने कहा कि बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमलों तथा उत्तर, पूर्व और दक्षिण से यूक्रेन में सैनिकों के अभियान के साथ शुरू हुए रूसी आक्रमण में 33 बच्चों सहित 1,115 लोग घायल हो गए।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीव्लादिमीर पुतिनरूससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा