लाइव न्यूज़ :

Ukraine Crisis: यूक्रेन ने बेलारूस-रूस के लिए मॉस्को द्वारा प्रस्तावित मानवीय गलियारों को किया खारिजः रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2022 15:29 IST

एक मीडिया रिपोर्ट ने यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक के बयान के हवाले से बताया कि यूक्रेन ने सोमवार को रूस और बेलारूस को मानवीय गलियारों के मास्को के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देकीव ने बेलारूस, रूस के लिए मास्को द्वारा प्रस्तावित गलियारों को खारिज कर दिया हैः यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक का यह बयान रूस द्वारा मानवीय गलियारों को खोलने हेतु संघर्षविराम के बाद आया

कीव:  रूसी सेना ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और तीन अन्य प्रमुख शहरों में मानवीय गलियारों को खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कीव के अलावा खारकीव, मारियुपोल और सुमी शहरों में भी कॉरिडोर खोले जाएंगे। वहीं कीव ने  बेलारूस, रूस के लिए मास्को द्वारा प्रस्तावित गलियारों को खारिज कर दिया। कीव ने इसे अनैतिक बताया है। 

समाचार एजेंसी एएफपी ने यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक के बयान के हवाले से बताया कि यूक्रेन ने सोमवार को रूस और बेलारूस को मानवीय गलियारों के मास्को के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। 

सोमवार को रूस ने बताया कि  नागरिकों को निकलने के लिए यूक्रेन के शहरों के आसपास छह मानवीय गलियारे खोले जाएंगे। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोना शेनकोव ने कहा, "यूक्रेनी पक्ष को मानवीय गलियारों के बारे में विस्तृत जानकारी पहले ही दे दी गई थी।" 

कोनाशेनकोव की टिप्पणी तब आई जब यूक्रेन के उप प्रधान मंत्री ने मास्को पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और अन्य पश्चिमी नेताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया, ताकि यूक्रेन में किसी भी मानवीय गलियारे को रूस या बेलारूस से बाहर निकलने की मांग की जा सके। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनBelarusरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा