लाइव न्यूज़ :

सस्ते दाम में रूसी तेल खरीदने पर यूक्रेन ने भारत को कोसा, कहा- अगर आप हमारे दुखों से लाभान्वित होते हैं...

By रुस्तम राणा | Updated: December 6, 2022 14:24 IST

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा, "भारत के लिए सस्ते दाम पर रूसी तेल खरीदने का अवसर इस तथ्य से आता है कि यूक्रेनियन रूसी आक्रामकता से पीड़ित हैं और हर दिन मर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा के बयान का दे रहे थे जवाबकहा- पीएम मोदी को युद्ध समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाना हैयूएन में मास्को के खिलाफ वोटिंग नहीं करने पर भी बोले कुलेबा 

नई दिल्ली:यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने सस्ते रूसी तेल के आयात को लेकर भारत पर निशाना साधा है। उन्होंने एनडीटीवी के साथ एक विशेष बातचीत में कहा, "भारत के लिए सस्ते दाम पर रूसी तेल खरीदने का अवसर इस तथ्य से आता है कि यूक्रेनियन रूसी आक्रामकता से पीड़ित हैं और हर दिन मर रहे हैं।" कुलेबा ने कहा, "यदि आप हमारे कष्टों के कारण लाभान्वित होते हैं, तो यह अच्छा होगा कि आपकी हमें अधिक सहायता मिले।"

भारतीय विदेश मंत्री के बयान का दे रहे थे जवाब

यूक्रेन के विदेश मंत्री सोमवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान का जवाब दे रहे थे कि इस साल फरवरी और नवंबर के महीनों के बीच, यूरोपीय संघ (ईयू) ने अगले 10 देशों की तुलना में रूस से अधिक जीवाश्म ईंधन का आयात किया है। कुलेबा ने कहा, "यूरोपीय संघ पर उंगली उठाना और यह कहना काफी नहीं है कि ओह, वे भी वही काम कर रहे हैं।"

कहा- पीएम मोदी को युद्ध समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है

कुलेबा के अनुसार, सस्ते रूसी तेल आयात करने के भारत के निर्णय को यूक्रेन में मानवीय पीड़ा के चश्मे से देखा जाना चाहिए। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युद्ध को समाप्त करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। 

यूक्रेनी विदेश मंत्री ने कहा, 'वैश्विक क्षेत्र में भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और भारत के प्रधानमंत्री अपनी आवाज से बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा, "हम उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब भारतीय विदेश नीति संघर्ष को 'यूक्रेन में युद्ध' नहीं, बल्कि 'यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण' का नाम देगी।"

यूएन में मास्को के खिलाफ वोटिंग नहीं करने पर बोले कुलेबा 

भारत रूस के साथ एक करीबी सामरिक संबंध रखता है और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों में मास्को के खिलाफ मतदान में बार-बार अनुपस्थित रहा है, जो यूक्रेनी क्षेत्र के रूसी कब्जे की निंदा करता है। यह पूछे जाने पर कि क्या नई दिल्ली के हस्तक्षेप से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सोच में वास्तविक रूप से कोई बदलाव आ सकता है, कुलेबा ने कहा कि ठोस प्रयास करना महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा, "यदि आप कोशिश नहीं करते हैं, तो कुछ भी नहीं बदल सकता।"उन्होंने कहा, 'हमने आपके प्रधानमंत्री से कुछ उत्साहजनक संदेश आते देखे हैं - जब उन्होंने कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादभारतयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट