लाइव न्यूज़ :

800-900 छात्रों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा- पोलैंड से पिछले 3 दिनों में भारत के लिए 7 उड़ाने भेजी गईं

By अनिल शर्मा | Updated: March 4, 2022 07:40 IST

वीके सिंह पोलैंड में हैं और वहां से भारतीय छात्रों को वापस भेजने के अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, हमने पिछले 3 दिनों में (भारत के लिए) 7 उड़ानें वापस भेजी हैं, प्रत्येक उड़ान में लगभग 200 भारतीय नागरिक थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने दावा किया कि कुल 18,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन से भारत लौटे हैंवहीं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि पोलैंड से अब तक 7 उड़ाने वापस भेजी जा चुकी हैंवीके सिंह ने कहा कि 800 से 900 छात्रों को निकालने की कोशिश की जा रही है

पोलैंडः भारत सरकार रूसी हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान चालू की है जिसके तहत हजारों छात्र देश भारत लौट चुके हैं। केंद्र सरकार के कई मंत्री इस ऑपरेशन में लगे हुए हैं। पोलैंड से छात्रों को निकालने की जिम्मेदारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह को दी गई है।

शुक्रवार को वीके सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों में पोलैंड से 7 उड़ाने भेजी जा चुकी हैं और प्रत्येक उड़ान में करीब 200 छात्र थे। उन्होंने ये भी कहा कि 800-900 छात्रों को निकालने की कोशिश की जा रही है। 

बकौल वीके सिंह, हमने पिछले 3 दिनों में (भारत के लिए) 7 उड़ानें वापस भेजी हैं, प्रत्येक उड़ान में लगभग 200 भारतीय नागरिक थे। कुछ छात्र जो वारसॉ पहुंचे और उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने वहां रहने का फैसला किया है; पोलैंड में वे सुरक्षित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कल हमारे यहां (रेजस्ज़ो) से 4 उड़ानें हैं और वारसॉ से 1 उड़ानें हैं। हम 800-900 छात्रों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनके पास यहां रहने के लिए जगह नहीं है। उन्हें कहां रखा जाएगा? एक अस्थायी व्यवस्था की गई है, वे उतनी सहज नहीं होंगी।

गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। भारत सरकार की प्राथमिकता है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जाए। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस वार्ता में कहा कि हमारी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद कुल 18,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन से भारत लौटे हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 30 उड़ानें अब तक यूक्रेन से 6,400 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 18 और फ्लाइट शेड्यूल हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादVK SinghPoland
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारतPutin India Visit: दो दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आएंगे पुतिन, Su-57 जेट, द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल