यूक्रेन संकट: भारतीय दूतावास ने 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा शुरू की, भारतीयों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे

By विशाल कुमार | Published: February 24, 2022 02:55 PM2022-02-24T14:55:19+5:302022-02-24T14:58:10+5:30

रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है जिसके कारण भारत संघर्ष प्रभावित यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहा है।

ukraine crisis indian embassy indians students alternate routes | यूक्रेन संकट: भारतीय दूतावास ने 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा शुरू की, भारतीयों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे

यूक्रेन संकट: भारतीय दूतावास ने 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा शुरू की, भारतीयों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे

Highlightsयूक्रेन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट आज सुबह दिल्ली वापस लौट आई।भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशे जा रहे हैं। उन्हें अपने पासपोर्ट और अन्य जरूरी सामान साथ रखने की सलाह दी गई।

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के कुछ घंटों बाद राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की।

हेल्पलाइन के लिए चार नंबर जारी किए गए, जो इस प्रकार हैं...

+38 0997300428
+38 0997300483
+38 0933980327
+38 0635917881 
+38 0935046170 

वहीं, रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है जिसके कारण भारत संघर्ष प्रभावित यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहा है।

यूक्रेन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट आज सुबह दिल्ली वापस लौट आई। इंटरनेट पर फ्लाइट ट्रैकर यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में अभी तक कोई वाणिज्यिक विमान नहीं दिखा रहा है।

अपने नए दिशानिर्देश में कीव स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों से कहा कि भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशे जा रहे हैं। 

इसमें कहा गया कि व्यवस्था होते ही दूतावास इसकी जानकारी साझा करेगा ताकि भारतीय नागरिक पश्चिमी हिस्से की ओर जा सकें। उन्हें अपने पासपोर्ट और अन्य जरूरी सामान साथ रखने की सलाह दी गई।

इसके लिए दूतावास ने हेल्पलाइन सेवाएं भी शुरू की हैं और सभी से इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी वेबसाइटों को फॉलो करने के लिए भी कहा गया।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अधिक रूसी भाषी अधिकारियों को यूक्रेन में भारत के दूतावास भेजा गया है और उन्हें पड़ोसी देशों यूक्रेन में तैनात किया जा रहा है।

Web Title: ukraine crisis indian embassy indians students alternate routes

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे