लाइव न्यूज़ :

Ukraine Crisis: भारत की लगातार अपील के बाद भी सुमी में छात्रों के लिए नहीं खुल रहा मानवीय गलियारा, UNSC में यूक्रेन और रूस पर जताई नाराजगी

By विशाल कुमार | Updated: March 8, 2022 07:56 IST

युक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि हमने भारतीयों सहित सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग की अपनी तत्काल मांग को दोहराया है। हमें इस बात की गहरी चिंता है कि दोनों पक्षों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, सुमी में हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को मोदी ने जेलेंस्की और पुतिन दोनों से फोन पर बात की थी।उन्होंने युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीय छात्रों के लिए सुरक्षित निकासी का मुद्दा उठाया था। सोमवार को गलियारों की नई घोषणा के बाद भी रूसी सेना ने कुछ यूक्रेनी शहरों पर रॉकेट हमला जारी रखा।

न्यूयॉर्क: सोमवार को यूक्रेन-रूस युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों से लगातार अपील करने के बावजूद यूक्रेन के सुमी में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी के लिए मानवीय गलियारा नहीं खोला गया।

उन्होंने कहा कि हमने भारतीयों सहित सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग की अपनी तत्काल मांग को दोहराया है। हमें इस बात की गहरी चिंता है कि दोनों पक्षों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, सुमी में हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति पुतिन दोनों से फोन पर बात की थी। अपनी बातचीत के दौरान, उन्होंने युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीय छात्रों के लिए सुरक्षित निकासी का मुद्दा उठाया था। 

बता दें कि, वर्तमान में यूक्रेन के उत्तर-पूर्व में शहर में लगभग 700 भारतीय जिनमें ज्यादातर सूमी स्टेट यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेजों के छात्र हैं, फंसे हुए हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को सुमी से भारतीयों को सुरक्षित निकालने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

सोमवार को यूएनएससी की बैठक में टीएस तिरुमूर्ति ने आगे कहा कि भारत सभी हमलों को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करता रहा है। हमारे पीएम ने एक बार फिर दोनों पक्षों के नेतृत्व से बात की और तत्काल युद्धविराम और दोनों की आवश्यकता के लिए हमारे आह्वान को दोहराया।

इस मौके पर तिरुमूर्ति ने युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, पिछले 11 दिनों में 15 लाख शरणार्थियों ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में शरण मांगी है। 

उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, अब तक 140 से अधिक नागरिक मारे जा चुके हैं, जिनमें एक युवा भारतीय छात्र भी शामिल है। भारत उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है और हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम संघर्ष में प्रत्येक नागरिक के जीवन के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं।

बता दें कि, रूस ने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ सुमी सहित कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की है। हालांकि, गलियारों की नई घोषणा के बाद भी रूसी सेना ने कुछ यूक्रेनी शहरों पर रॉकेट हमला जारी रखा और कुछ क्षेत्रों में भयंकर लड़ाई जारी रही।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषदUN Security Councilरूसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."