लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के नियामक ने मेगन पर टिप्पणी को लेकर पीयर्स मॉर्गन को क्लीनचिट दी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:55 IST

Open in App

लंदन, एक सितंबर (एपी) ब्रिटेन के मीडिया नियामक ने कहा है कि टेलीविजन हस्ती और पत्रकार पीयर्स मॉर्गन ने डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल के बारे में टिप्पणियां करके किसी संहिता का उल्लंघन नहीं किया। मेगन के बारे में मॉर्गन की टिप्पणी को लेकर दर्शकों ने 50,000 शिकायतें कीं। देश में मीडिया पर नजर रखने वाली एजेंसी को पहले कभी इतनी शिकायत नहीं मिली हैं। ‘ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशंस’ यानी ऑफकॉम ने कहा कि मॉर्गन ने ‘गुड मॉर्निंग ब्रिटेन’ कार्यक्रम में यह कहकर प्रसारण संबंधी किसी संहिता का उल्लंघन नहीं किया है कि उन्हें ओफ्रा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार के दौरान मेगन द्वारा कही गई इस बात पर भरोसा नहीं है कि राजशाही के अनुरूप ढलने के दौरान उनके मन में आत्महत्या करने के विचार आते थे। मॉर्गन (56) ने ऑफकॉम के फैसले के बाद ट्वीट किया, ‘‘यह भाषण की स्वतंत्रता की बड़ी जीत है और राजकुमारी पिनोकियो के लिए एक करारी हार है। क्या मुझे मेरी नौकरी वापस मिलेगी?’’ राजकुमार हेरी की पत्नी मेगन ने विनफ्रे से कहा था कि शाही अधिकारियों ने उनकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज किया और उन्हें नस्ली व्यवहार का सामना करना पड़ा। मॉर्गन ने इस पर कहा था कि उन्हें मेगन के ‘‘एक भी शब्द पर भरोसा नहीं’’ है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता फैलाने वाले कई लोगों ने मानसिक बीमारी को खारिज करने के लिए मॉर्गन की आलोचना की थी और मेगन ने खुद ऑफकॉम एवं प्रसारक आईटीवी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। मॉर्गन ने उनकी टिप्पणियों पर हंगामे के बाद कार्यक्रम छोड़ दिया था। ऑफकॉम ने कहा कि मॉर्गन की टिप्पणियां ‘‘दर्शकों के लिए संभवत: हानिकारक और आक्रामक’’ थीं, लेकिन नियामक ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’’ का पूरा ध्यान रखते हैं। कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे नियमों के तहत, प्रसारक जनहित में वैध बहस के हिस्से के रूप में विवादास्पद राय शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!