लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन ने नहीं किए ब्रेक्जिट विलंब पत्र पर हस्ताक्षर, निर्धारित वक्त पर ही ब्रेक्जिट पर अड़े

By भाषा | Updated: October 20, 2019 10:35 IST

बोरिस जॉनसन इस बात पर अड़े हुए हैं कि ब्रिटेन 31 अक्टूबर की तय समयसीमा में यूरोपीय संघ से अलग हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देईयू को तीसरा पत्र ब्रिटेन के राजदूत टिम बैरो ने लिखा है कि ब्रेक्जिट विलंब पत्र कानून के अनुरूप भेजा जा रहा है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ब्रसेल्स में इस बात की पुष्टि की कि विलंब करने का अनुरोध मिला है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के बाहर होने में और वक्त मांगने संबंधी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं तथा एक अन्य पत्र भेजकर कहा है कि वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते। जॉनसन के कार्यालय से जुड़े एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। सांसदों ने शनिवार को उनके ब्रेक्जिट समझौते को समर्थन देने से इनकार कर दिया जिससे बाद कानूनन जॉनसन को ब्रेक्जिट में विलंब करने के अनुरोध वाला एक पत्र लिखना होगा। लेकिन जॉनसन का रवैया ठीक इसके विपरीत है और वह इस बात पर अड़े हुए हैं कि ब्रिटेन 31 अक्टूबर की तय समयसीमा में यूरोपीय संघ से अलग हो जाए।

सूत्र ने बताया कि जॉनसन ने कानून के उस पत्र की प्रति ईयू को भेजी है कि ब्रेक्जिट समझौता नहीं होने की सूरत में उन्हें ब्रिटेन को ईयू से बाहर करने में विलंब का अनुरोध करने संबंधी एक पत्र लिखना होगा। लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसके ठीक उलट उन्होंने दूसरा पत्र भेजा है जिसमें यह स्पष्ट है कि वह इसमें देरी नहीं चाहते और इसी माह ब्रेक्जिट चाहते हैं।

वहीं, ईयू को तीसरा पत्र ब्रिटेन के राजदूत टिम बैरो ने लिखा है कि ब्रेक्जिट विलंब पत्र कानून के अनुरूप भेजा जा रहा है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ब्रसेल्स में इस बात की पुष्टि की कि विलंब करने का अनुरोध मिला है। ईयू से जुड़े एक अन्य सूत्र ने हालांकि, इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।

टस्क ने ट्वीट किया,‘‘समयावधि बढ़ाने का अनुरोध अभी प्राप्त हुआ है। ईयू के नेताओं से इस पर विचार विमर्श करूंगा कि इस पर क्या फैसला लेना है।’’ जॉनसन ने इससे पहले कहा कि वह ईयू नेताओं से कहेंगे कि ‘‘आगे और विलंब इस देश के लिए बुरा होगा, यूरोपीय संघ के लिए बुरा होगा और लोकतंत्र के लिए बुरा होगा।’’ उन्होंने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में कहा, ‘‘मैं ईयू के साथ विलंब को बर्दाश्त नहीं करूंगा और न ही कानून को खुद को ऐसा करने के लिए विवश करने दूंगा।’’ 

टॅग्स :ब्रिटेनब्रेक्जिट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल