लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की संसदीय समिति ने बहुपक्षीय मंचों पर चीन की ‘दादागीरी’ को लेकर आगाह किया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:40 IST

Open in App

लंदन, 17 जून ब्रिटेन की एक संसदीय समिति ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस बात के सबूत मौजूद हैं कि विभिन्न बहुपक्षीय संगठनों में अपनी स्थिति मजबूत करने या वहां अपने उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण आधिकारिक पद दिलाने के लिए चीन दूसरे देशों के प्रति अपनी आक्रामकता का इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें डरा-धमका रहा है।

द हाउस ऑफ कॉमंस फॉरेन अफेयर्स कमेटी (एफएसी) ने कहा कि इससे संबंधित सबूत मौजूद हैं कि संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे संगठनों में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए चीन ‘दादागीरी’ का इस्तेमाल कर रहा है।

समिति ने रिपोर्ट में आह्वान किया है कि ब्रिटेन को उन देशों के प्रभाव से निपटने के लिए अग्र-सक्रिय ढंग से काम करना चाहिए जो बहुपक्षीय संगठनों को गलत तरीके से प्रभावित करने और उन्हें कमतर करने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भी चीन की ओर से आक्रामक कूटनीति या ‘दादागीरी’ का इस्तेमाल देखा जा सकता है।

एफएसी के अध्यक्ष एवं कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद टॉम टुगेनहाट ने कहा, ‘‘यह वास्तविक खतरा है कि बहुपक्षीय संगठन लोकतांत्रिक देशों की जगह तानाशाही वाले देशों के नियंत्रण में जा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम चाहते हैं कि हमारी आवाज सुनी जाए तो हमें अमेरिका, यूरोप और विश्व में अपने साझेदारों के साथ काम करने की आवश्यकता है।’’

रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, विश्व स्वास्थ्य संगठन, इंटरपोल, विश्व व्यापार संगठन, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत और यूरोपीय सुरक्षा एवं सहयोग संगठन जैसे बहुपक्षीय संगठनों पर केंद्रित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा