लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के गुर्गे जाबीर के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी 

By भाषा | Updated: February 6, 2020 20:25 IST

लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश जॉन जैनी ने अपना फैसला दो हिस्सों में लिखा है। फैसले का एक हिस्सा सार्वजनिक किया जा सकता है जबकि दूसरे हिस्से को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है, क्योंकि पिछले साल प्रत्यर्पण के मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत को बंद कमरे में कुछ ‘संवेदनशील सबूत’ सौंपे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की डी कंपनी में ‘नंबर दो’ बताए जाने वाले पाकिस्तानी नागरिक जाबीर मोती को मादक पदार्थों की तस्करी और धनशोधन के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा।ब्रिटेन की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके प्रत्यर्पण पर कोई रोक नहीं है। 

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की डी कंपनी में ‘नंबर दो’ बताए जाने वाले पाकिस्तानी नागरिक जाबीर मोती को मादक पदार्थों की तस्करी और धनशोधन के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा। ब्रिटेन की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके प्रत्यर्पण पर कोई रोक नहीं है। 

लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश जॉन जैनी ने अपना फैसला दो हिस्सों में लिखा है। फैसले का एक हिस्सा सार्वजनिक किया जा सकता है जबकि दूसरे हिस्से को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है, क्योंकि पिछले साल प्रत्यर्पण के मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत को बंद कमरे में कुछ ‘संवेदनशील सबूत’ सौंपे गए थे।

न्यायाधीश ने कहा, “ मैं आपकी सारी चुनौतियों को खारिज करता हूं। मैंने उन्हें सावधानी से पढ़ा था, लेकिन मैंने प्रत्यर्पण पर फैसला लेने के लिए मामले को विदेश मंत्री को भेजने का फैसला किया है।” ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल को दो महीने के अंदर प्रत्यर्पण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अदालत के आदेश को मंज़ूरी देनी होगी। 

अमेरिका ने प्रत्यर्पण के अपने अनुरोध में कहा था कि मोति उर्फ मोतिवाला उर्फ जाबीर सिद्दीक दाऊद को सीधे रिपोर्ट करता है, जो घोषित आतंकवादी है और मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के लिए भारत में वांछित है। इस बीच, मोती की कानूनी टीम ने संकेत दिया कि वे हाई कोर्ट में अपील के लिए इजाज़त मांग सकते हैं, जो पटेल के प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर के बाद होगा। 

भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के विपरीत, अमेरिका- ब्रिटेन की प्रत्यर्पण संधि में प्रत्यर्पण के लिए अपेक्षाकृत सरल कानूनी प्रक्रिया है। प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध करने वाले देश को ब्रिटिश अदालतों के समक्ष अभियुक्तों के खिलाफ पहली नज़र में मामला स्थापित करने की आवश्यकता नहीं है। 

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अमेरिका की ओर से दिए गए प्रत्यर्पण अनुरोध में कहा गया है कि 53 वर्षीय मोती ‘डी कंपनी’ नाम के अंतरराष्ट्रीय अपराध संगठन का अहम सदस्य है जो पाकिस्तान, भारत और यूएई में है। संग‍ठन अमेरिका में आपराधिक गतिविधियां करता है, जिनमें मादक पदार्थ तस्करी, धन शोधन और ब्लैकमेलिंग शामिल है। 

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल