लाइव न्यूज़ :

यूएई ने भारतीय यात्रियों के लिये आगमन पर वीजा की व्यवस्था अस्थायी रूप से रोकी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:46 IST

Open in App

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अधिकारियों ने पिछले 14 दिनों में भारत से आने वाले या भारतीय यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा की सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इत्तिहाद एयरवेज ने इसकी जानकारी दी । एयरवेज ने ट्वीट कर कहा कि यह ताजा जानकारी के साथ अपना वेबसाइट अद्यतन करने के लिये काम कर रहा है। विमानन कंपनी का मुख्यालय अबु धाबी में है । इसने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने पिछले 14 दिनों में भारत से आने वाले यात्रियों के लिये आगमन पर वीजा की सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यह ट्वीट एक यात्री के सवाल के जवाब में किया गया था । यात्री ने पूछा था कि अगर कोई भारतीय नागरिक जिसके पास अमेरिका का वीजा है क्या वह अबु धाबी जा सकता है? बिना पृथक-वास के आगमन पर वीजा लेकर वह दुबई की यात्रा कर सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से ताजा नियमों से अवगत होने की भी अपील की । नवीनतम यात्रा नियमन अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोपीय संघ के सदस्य देशों द्वारा जारी वीज़ा या निवास परमिट वाले यात्रियों पर लागू होता है।कोविड-19 स्थिति को देखते हुए हाल के सप्ताहों में संयुक्त अरब अमीरात से आने-जाने के यात्रा नियम अक्सर बदलते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."