लाइव न्यूज़ :

नौकरी में धोखाधड़ी की शिकार भारतीय नर्सों की मदद को आगे आए यूएई का स्वास्थ्य सेवा समूह

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:20 IST

Open in App

दुबई, 22 मई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कुछ प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संस्थाएं उन भारतीय नर्सों की मदद के लिए आगे आई हैं जिनके साथ यहां कोविड-19 टीकाकरण और जांच केंद्रों पर नौकरी दिलाने के नाम पर भर्ती एजेंसियों ने धोखाधड़ी की है।

गल्फ न्यूज में प्रकाशित खबर के मुताबिक भर्ती एजेंसियों की धोखाधड़ी की शिकार केरल की कई नर्स यहां फंसी हुई हैं। आरोप है कि इन एजेंसियों ने इन नर्स से दो लाख से 3.5 लाख रुपये का कमीशन वसूला।

खबर के मुताबिक इन नर्सों को यूएई में कोविड-19 टीकाकरण एवं जांच केंद्र पर नौकरी दिलाने की झूठी पेशकश की गई थी।

यहां के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता समूहों के शीर्ष कार्यकारियों ने स्थानीय चिकित्सा लाइसेंस प्राप्त नहीं करने वाली सहित उन नर्सों को नौकरी पर रखने की इच्छा जताई है जो धोखाधड़ी की शिकार हुई हैं। उन्होंने कहा कि वे उन नर्सों को आने वाले महीनों में लाइसेंस दिलाने में मदद करेंगे जिनके पास अर्हता और अनुभव होगा।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ.आजाद मूपन ने कहा, ‘‘हम जो भी अर्हता रखते हैं और अनुभवी है उसे नौकरी देने को तैयार हैं भले उनके पास लाइसेंस हो या नहीं। उन्हें साक्षत्कार में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अगर उनके पास लाइसेंस नहीं है तो हम उनके वीजा की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं और लाइसेंस प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनके समूह को दुबई और शारजाह में बन रहे दो अस्पतालों के लिए 300 नर्सों की जरूरत है।

राइट हेल्थ के प्रबंध निदेशक डॉ.संजय एम पैथांकर ने कहा कि उनका समूह 40 नर्सों को नौकरी पर रखने को इच्छुक है।

एनएमसी हेल्थ केयर के सीईओ माइकल ब्रेंडेन ने कहा, ‘‘हम बिना सही जानकारी नौकरी देने की गांरटी नहीं दे सकते, लेकिन हमारी टीम उन प्रभावितों की शैक्षणिक एवं कार्य अनुभव सार को देखने को इच्छुक है ताकि आकलन किया जा सके कि उनकी मदद कर सकते हैं या नहीं।

इस बीच, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ.अमन पुरी ने बुधवार को गल्फ न्यूज से कहा कि फंसी हुई नर्सों को मामले से मिशन से अवगत कराना चाहिए ताकी उनकी वापसी में मदद की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक