लाइव न्यूज़ :

खराब मौसम के कारण यूएई का पहला मंगल अभियान स्थगित, जापान से किया जाना था प्रक्षेपण

By भाषा | Updated: July 16, 2020 11:25 IST

संयुक्त अरब अमीरात का पहला मंगलयान मौसम खराब होने के कारण फिर स्थगित कर दिया गया है। जापान के बड़े हिस्से में करीब एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन गई है

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले मंगल अभियान को खराब मौसम के कारण फिर स्थगित कर दिया गया है।जापान के बड़े हिस्से में करीब एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन गई है।

टोक्यो: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले मंगल अभियान को खराब मौसम के कारण फिर स्थगित कर दिया है। इसका प्रक्षेपण जापान से किया जाना था। मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज (एमएचआई) ने कहा कि यूएई के मंगलयान का नाम ‘अमल’ या उम्मीद है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए बुधवार को दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाना था लेकिन इसे शुक्रवार तक के लिए स्थगित किया गया था।

अब बुधवार को इसे फिर स्थगित कर दिया गया लेकिन कब तक, यह तारीख नहीं बताई गई है। मित्सुबिशी का एच-2ए रॉकेट यूएई के यान को अंतरिक्ष में ले जाएगा। यूएई के ‘होप मार्स मिशन’ ने ट्विटर पर कहा कि अब यह जुलाई अंत में हो सकता है। वहीं मित्सुबिशी ने कहा कि वह आमतौर पर लॉन्च करने की निर्धारित तिथि से कम से कम दो दिन पहले घोषणा करता है।

परियोजना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी किजी सुजुकी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि आने वाले कुछ दिनों में रुक-रुककर छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में इस योजना को स्थगित करना पड़ सकता है।

जापान के बड़े हिस्से में करीब एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन गई है और इसके कारण 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस मंगलयान को फरवरी 2021 तक मंगल पर पहुंचना है, जब यूएई अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा। 

टॅग्स :जापानमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल