लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के दो सांसदों ने काबुल की अचानक यात्रा की, बाइडन प्रशासन सकते में

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 अगस्त (एपी) अमेरिकी कांग्रेस के दो सदस्य अफगानिस्तान में अराजक स्थिति के बीच बिना किसी पूर्व सूचना के काबुल हवाई अड्डे पर पहुंच गए जिसके चलते विदेश विभाग और अमेरिकी सैन्य कर्मियों को उन्हें सुरक्षा एवं सूचना मुहैया कराने के लिए संसाधन लगाने पड़े। यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने दी।सेठ मौलटन और पीटर मीजर मंगलवार को चार्टर विमान से गए और वापस आये तथा कई घंटों तक काबुल हवाई अड्डे पर रहे। इससे अधिकारियों ने यह शिकायत की कि दोनों द्वारा ली गई सीटों का इस्तेमाल अन्य अमेरिकियों या देश से निकलने वाले अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा सकता था। हालांकि कांग्रेस सदस्यों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने उस उड़ान से आना सुनिश्चित किया जिसमें सीटें खाली थीं।दोनों ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस के सदस्यों के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम कार्यपालिका की निगरानी करें। हमने यह यात्रा गुप्त रूप से की और हमारे रवाना होने के बाद ही बताया ताकि जमीन पर लोगों के लिए जोखिम और व्यवधान को कम किया जा सके। हम वहां जानकारी इकट्ठा करने के लिए थे।’’ दोनों सांसद पूर्व में सेना में रहते हुए इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उड़ान के बारे में जानकारी रखने वाले तीन अधिकारियों ने कहा कि विदेश विभाग, रक्षा विभाग और व्हाइट हाउस के अधिकारी इस घटना को लेकर अप्रसन्न थे क्योंकि यह निकासी का निर्देश देने वाले राजनयिकों या सैन्य कमांडरों के समन्वय के बिना किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."