लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:08 IST

Open in App

लाहौर, 12 जुलाई पाकिस्तान के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने पंजाब प्रांत से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गये दोनों आतंकवादी जैश ए मोहम्मद तथा आईएसआईएस के हैं । पंजाब पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पंजाब पुलिस के काउंटर आतंकवाद विभाग (सीटीडी) ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि इसने खुफिया जानकारी के आधार पर यहां से 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब में एक अभियान चलाया और आतंकवाद को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिये जैश के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया ।

सीटीडी ने बताया, ''इकराम उल्लाह खान को शनिवार को ननकाना साहिब से गिरफ्तार किया गया । वह जैश ए मोहम्मद संगठन के लिये काम करता है । वह अपने संगठन के लिये फंड इकठ्ठा कर रहा था । उसके पास से जैश के 25 स्टीकर, 'मुस्लिम बच्चों एवं अल मेराबतून' पर आठ मासिक बुकलेट तथा 76,100 पाकिस्तानी रुपये बरामद किए गए हैं ।

भारत के 'मोस्ट वांडेट' सर्वाधिक वांछितों की सूची में जैश का प्रमुख अजहर मसूद शीर्ष पर है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में किसी 'सुरक्षित स्थान' पर कथित रूप से छिपा हुआ है ।

एक अन्य छापेमारी में सीटीडी ने दाएश के आतंकी अब्दुल समद को सियालकोट से गिरफ्तार किया है ।

सीटीडी ने बताया कि उसके पास से आईएसआईएस का स्टीकर, 980 ग्राम ​विस्फोटक पदार्थ, सेफ्टी फ्यूज, एक गैर विद्युत डेटोनेटर और कुछ नकदी बरामद की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?