लाइव न्यूज़ :

रियाद से मुंबई आ रही फ्लाइट ने रनवे की जगह टैक्सीवे से भरी उड़ान, जेट एयरवेज के दो पायलटों के लाइसेंस रद्द

By स्वाति सिंह | Updated: August 6, 2018 16:59 IST

इससे पहले सऊदी के विमानन जांच ब्यूरो (एआईबी) द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि विमान ने रनवे के समानांतर बने टैक्सीवे से उड़ान भरी।

Open in App

मुंबई, 6 अगस्त: डीजीसीए ने शुक्रवार को सऊदी अरब में रियाद हवाईअड्डे पर रनवे के समानांतर बने टैक्सीवे से उड़ान भरने के मामले में जेट एयरवेज के दो पायलटों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। एयरलाइन द्वारा जारी बयान में बताया गया कि मुंबई आ रहे उस विमान में करीब 148 लोग सवार थे। यह हादसा (शुक्रवार) तीन अगस्त को हुआ था। हालांकि इस हादसे में जेट एयरवेज विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि रनवे पर रुकावट होने की जानकारी मिलने के बाद पायलटों ने नजदीके के टैक्सीवे से उड़ान भरने का निर्णय लिया था। उन्होंने यह भी बताया डीजीसीए ने दोनों पायलटों के लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशलन एयरपोर्ट पर सुबह 12:30 बजे (स्थानीय समय) में हुई थी। बता दें कि जब रनवे पर विमान फिसला इसके बाद क्रू मेंबर ने विमान में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेटों से बाहर निकाला।खबरों कि मानें तो एआईबी इस घटना के लिए जेट एयरवेज के पायलटों को दोषी माना है। एआईबी के रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने रनवे समान्तर बने टैक्सीवे से उड़ान भरने की कोशिश की थी। इसके कारण ही दुर्घटना जैसे हालात पैदा हुए। 

इससे पहले सऊदी के विमानन जांच ब्यूरो (एआईबी) द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि विमान ने रनवे के समानांतर बने टैक्सीवे से उड़ान भरी। एआईबी ने कहा कि 141 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों के साथ मुंबई जा रहे जेट एयरवेज बोइंग बी737, वीटीजेएफएस विमान ने टैक्सीवे से उड़ान भरी, जिसके कारण उसे टैक्सीवे (के) के उत्तर में टैक्सीवे (जीएफ) के पास उतरना पड़ा।

(भाषा इनपुट के साथ) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जेट एयरवेजसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्व अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील