लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन की सीमा के पास रोमानिया में दो सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, नाटो - रूस में बढ़ा तनाव

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2022 13:31 IST

 मिग-21 लांसर विमान ने 19:50 पर मिहाई कोगलनिकेनु एयरबेस से उड़ान भरी और 20:00 बजे कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया। रोमानियाई रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीन मिनट बाद यह डोब्रोगिया के कोगियलैक गांव के पास के एक इलाके में रडार से बाहर हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे रोमानिया के डोब्रुजा क्षेत्र में बुधवार को एक लड़ाकू विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया रिपोर्ट के मुताबिक आठ रोमानियाई सैन्य कर्मियों की मौत हो गईअभी तक MIG या उसके पायलट का पता नहीं चल पाया है

रोमानियाः मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोमानिया के डोब्रुजा क्षेत्र में बुधवार को एक लड़ाकू विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें आठ रोमानियाई सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। रोमानियाई मीडिया ने बताया कि क्षेत्र में रोमानियाई मिग -21 लड़ाकू जेट लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसके मलबे के लिए IAR-330 प्यूमा हेलीकॉप्टर को खोज और बचाव अभियान में लगाया गया था है।

रोमानियाई वायु सेना से संबंधित एक मिग -21 लांसर लड़ाकू ने नियंत्रण टॉवर से संपर्क खो दिया और बुधवार शाम, 2 मार्च को दक्षिण-पूर्वी रोमानिया के डोब्रोगिया में एक हवाई गश्ती मिशन करते हुए रडार से बाहर चला गया। रोमानियाई रक्षा मंत्रालय ने अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की कि लापता मिग विमान को खोजने के लिए भेजा गया आईएआर 330-प्यूमा हेलीकॉप्टर उसी शाम बाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के सभी पांच सदस्यों की जान चली गई।

बताया गया कि मिग-21 लांसर विमान ने 19:50 पर मिहाई कोगलनिकेनु एयरबेस से उड़ान भरी और 20:00 बजे कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया। रोमानियाई रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीन मिनट बाद यह डोब्रोगिया के कोगियलैक गांव के पास के एक इलाके में रडार से बाहर हो गया। अभी तक MIG या उसके पायलट का पता नहीं चल पाया है।

आईएआर 330-प्यूमा हेलीकॉप्टर ने उसी एयरबेस से 20:21 पर लापता एमआईजी की खोज के लिए उड़ान भरी और 20:44 पर यह भी रडार से बाहर हो गया। रक्षा मंत्रालय ने एक दूसरी प्रेस विज्ञप्ति में घोषणा की कि पायलट द्वारा प्रतिकूल मौसम की स्थिति की सूचना देने और बेस पर लौटने का आदेश दिए जाने के बाद यह एयरबेस से लगभग 11 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रोमानिया एक यूरोपीय संघ और नाटो सदस्य। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा