लाइव न्यूज़ :

चीनी सरकार के प्रोपेगंडा को फैलाने वाले 1.7 लाख खातों को ट्विटर ने किया बंद

By निखिल वर्मा | Updated: June 12, 2020 09:10 IST

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने चीन के अलावा रूस और तुर्की से जुड़े खातों पर बड़ी कार्रवाई की है.

Open in App
ठळक मुद्देचीन में ट्विटर बैन हैं लेकिन वीपीएन का इस्तेमाल करके इसे कुछ लोग यूज करते हैं.कोविड-19 महामारी और हांगकांग प्रदर्शन के बीच कई ट्विटर खाते चीन के पक्ष को आगे बढ़ाते हुए दिख रहे थे

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने ऐसे 1.7 लाख से अधिक खातों पर बंद कर दिया है जो चीन की सरकार का प्रोपगेंडा फैलाने में लगे थे। ट्विवटर ने कहा है कि जिन अकाउंट्स को बंद किया है वह चीन के भूराजनैतिक उद्देश्यों को बढ़ावा देने में लगे थे। ट्विटर के साथ काम करने वाले विशेषज्ञों ने कहा कि ये खाते हांगकांग विरोध प्रदर्शन, कोविड-19 और अन्य विषयों के बारे में भ्रामक सूचना फैला रहे थे। कंपनी ने कहा कि खाते "चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अनुकूल भूराजनीतिक नैरेटिव का प्रसार" कर रहे थे।

चीन में ट्विटर पर आधिकारिक रूप से बैन लेकिन कुछ लोग वीपीएन के माध्यम से इस सोशल नेटवर्किंग साइट का उपयोग करते हैं। ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट के अनुसार, ट्विटर पर इस चीनी अभियान का लक्ष्य विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिक थे।  बंद किए खातों से मुख्य रूप से चीनी भाषाओं में ट्वीट किए गए थे। स्टैनफोर्ड इंटरनेट ऑब्जर्वेटरी की रिसर्च मैनेजर रेनी डिएस्टा ने कहा कि इनमें से कई अकाउंट जनवरी में बनाए गए थे और ये लगातार कोविड-19 के बारे में पोस्ट कर रहे थे। संबंधित खातों से कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीन की तारीफ के साथ-साथ अमेरिका और हांगकांग के प्रदर्शनकारियों के विषय में ट्वीट किये गए थे।

ट्विटर ने कहा कि उसने 23,750 खातों की पहचान एक कोर नेटवर्क के रूप में की थी। इनका उपयोग चीन के प्रति अनुकूल सामग्री को ट्वीट करने के लिए किया गया था। बाकी डेढ़ लाख खाते इन ट्वीट्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे। 23,750 खातों से 348,608 बार ट्वीट किया गया।

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में ट्विटर ने लगभग 1,000 खातों पर कार्रवाई की थी जो चीन की मुख्यभूमि से चलाई जा रही थी। इन खातों से जानबूझकर और विशेषरूप से हांगकांग में राजनीतिक कलह को बढ़ाने की कोशिशों को अंजाम दिया जा रहा था। कंपनी ने इसके अलावा रुस और तुर्की से जुड़े कुछ खातों को बंद कर दिया है।

ट्विटर ने पाया कि 1000 से ज्यादा खाते रूस की सत्ताधारी पार्टी यूनाइटेड रशिया पार्टी को प्रमोट करने में लगी थी। इसके अलावा तुर्की में 7340 खाते तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान की एके पार्टी के पक्ष में ट्वीट कर रही थी।

टॅग्स :ट्विटरचीनकोरोना वायरसहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा