लाइव न्यूज़ :

सीरिया सरकार को तुर्की के सैनिकों की हत्या की ‘कीमत चुकानी’ होगीः रजब तैयब एर्दोआन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 15:14 IST

तुर्की के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर संवाददाताओं से कहा कि तुर्की की सेना ने रात में “अलेप्पो से 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक रासायनिक अस्त्र केंद्र के साथ ही शासन के अन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया।”

Open in App
ठळक मुद्देइदलिब प्रांत में विद्रोहियों के अंतिम गढ़ पर किए गए हवाई हमलों में कई तुर्की सैनिकों के मारे जाने के जवाब में यह कदम उठाया गया।बृहस्पतिवार को इदलिब प्रांत में किए गए हवाई हमलों में तुर्की के 33 सैनिक मारे गए थे।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा, सीरिया सरकार को तुर्की के सैनिकों की हत्या की ‘कीमत चुकानी’ होगी। तुर्की ने शनिवार को कहा कि उसने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में स्थित एक रासायनिक अस्त्र केंद्र को नष्ट कर दिया है।

सीरिया शासन की ओर से इदलिब प्रांत में विद्रोहियों के अंतिम गढ़ पर किए गए हवाई हमलों में कई तुर्की सैनिकों के मारे जाने के जवाब में यह कदम उठाया गया। तुर्की के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर संवाददाताओं से कहा कि तुर्की की सेना ने रात में “अलेप्पो से 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक रासायनिक अस्त्र केंद्र के साथ ही शासन के अन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया।”

हालांकि ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि तुर्की ने असल में पूर्वी अलेप्पो में सैन्य हवाईअड्डे पर हमला किया जहां कोई रासायनिक हथियार नहीं थे। रूस समर्थित सीरिया शासन के बलों द्वारा बृहस्पतिवार को इदलिब प्रांत में किए गए हवाई हमलों में तुर्की के 33 सैनिक मारे गए थे।

हाल के वर्षों में युद्ध के मैदान में तुर्की को हुआ यह सबसे बड़ा सैन्य नुकसान है। हालिया घटना से तुर्की तथा रूस के बीच तनाव और बढ़ गया है जिनके रिश्तों में 2018 के एक समझौते के उल्लंघन के बाद खटास पड़ गई थी। समझौते के तहत, तुर्की ने इदलिब प्रांत में 12 पर्यवेक्षण चौकियां स्थापित की थीं लेकिन रूसी वायुसेना के समर्थन वाले सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के बल क्षेत्र को वापस पाने के लिए लगातार अभियान चलाने पर जोर देते रहे हैं।

तनाव कम करने के प्रयासों के तहत तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत भी की थी। क्रेमलिन के मुताबिक एर्दोआन बातचीत के लिए अगले हफ्ते रूस पहुंच सकते हैं। 

टॅग्स :तुर्कीसीरियारूसअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल