लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने सीरिया पर किया ड्रोन हमला, 19 सीरियाई सैनिकों की मौत, दो युद्धक विमान तबाह

By भाषा | Updated: March 2, 2020 04:00 IST

तुर्की के ड्रोन स्ट्राइक से 19 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। इस घटना से रूस और तुर्की के बीच तनाव बढ़ गया है, लेकिन तुर्की ने जोर देकर कहा कि वह रूस के साथ टकराव नहीं चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीरिया के सरकारी मीडिया ने कहा कि तुर्की सुरक्षा बलों ने इदलिब में उसके दो विमानों को निशाना बनाया। एक विद्रोही समूह और ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ दोनों ने कहा कि विमानों को मार गिराया गया है।

सीरियाई शासन के खिलाफ आक्रामक हमले में तुर्की ने रविवार को दो सीरियाई युद्धक विमानों को मार गिराया। उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में कई हफ्तों की हिंसा के बाद, पिछले हफ्ते सीरियाई हवाई हमले में दर्जनों तुर्की सैनिकों के मारे जाने के बाद तुर्की ने रूस समर्थित सीरियाई सेना के खिलाफ एक पूर्ण सैन्य अभियान चलाने की पुष्टि की।

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने एफपी के हवाले से बताया कि तुर्की के ड्रोन स्ट्राइक से 19 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। इस घटना से रूस और तुर्की के बीच तनाव बढ़ गया है, लेकिन तुर्की ने जोर देकर कहा कि वह रूस के साथ टकराव नहीं चाहता है।

 

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एक विमान-रोधी प्रणाली ने हमारे एक सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया और दो अन्य विमान-रोधी प्रणाली को नष्ट कर दिया गया, और हमारे विमान पर हमला करने वाले सीरिया के दो एसयू-24 विमानों को नष्ट कर दिया गया।’’

सीरिया के सरकारी मीडिया ने कहा कि तुर्की सुरक्षा बलों ने इदलिब में उसके दो विमानों को निशाना बनाया। एक विद्रोही समूह और ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ दोनों ने कहा कि विमानों को मार गिराया गया है। 

टॅग्स :तुर्कीसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला