लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने ट्विटर, पिंटरेस्ट पर विज्ञापन प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:42 IST

Open in App

अंकारा, 19 जनवरी (एपी) तुर्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के संबंध में देश में बने गए कानून का पालन नहीं करने को लेकर मंगलवार को ट्विटर और पिंटरेस्ट पर विज्ञापन प्रतिबंध लगा दिया है।

नए कानून के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए देश में विधिक प्रतिनिधि नियुक्त करना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि उनके प्लेटफॉर्म पर साझा की गई सामग्री के संबंध में शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।

मानवाधकार संगठन और मीडिया स्वतंत्रता समूह इस कानून को सेंसरशिप बता रहे हैं।

जो भी कंपनियां आधिकारिक प्रतिनिधि नियुक्त करने से इंकार कर रही हैं, उन सभी पर जुर्माना लगाया जाएगा, उनके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगेगा और उनका बैंडविड्थ भी कम किया जा सकता है जिसके कारण प्लेटफॉर्म का उपयोग करना बहुत ही धीमा हो जाएगा।

गौरतलब है कि लिंकडइन, यूट्यूब, टिकटॉक, डेलीमोशन और रूसी सोशल मीडिया साइट वीकोंताक्ते के बाद सोमवार को फेसबुक ने भी कहा कि उसने तुर्की में विधिक प्रतिनिधि की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कारण फेसबुक के विज्ञापनों पर प्रतिबंध नहीं लगा है।

ट्विटर के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगने के बाद संचार एवं आधारभूत संरचना मामलों के उपमंत्री ओमेर फतेह सयाम ने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि ट्विटर और पिंटरेस्ट, जिन्होंने अभी तक अपने प्रतिनिधियों की घोषणा नहीं की है, वे जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी