लाइव न्यूज़ :

इराक में तुर्कों की हत्या के बाद तुर्की का अमेरिका पर पीकेके को समर्थन देने का आरोप

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:05 IST

Open in App

अंकारा, 15 फरवरी (एपी) कुर्द विद्रोहियों द्वारा अपहृत तुर्की के 13 सैनिकों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों के शव उत्तरी इराक में गुफाओं से तुर्की की सेना द्वारा बरामद किये जाने के कुछ दिनों बाद तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सोमवार को अमेरिका पर कुर्द आतंकियों के समर्थन का आरोप लगाया है।

राइज शहर में सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों को संबोधित करते हुए एर्दोआन ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसने बंधकों की हत्या की तो निंदा की लेकिन यह भी कहा कि अमेरिका इन मौतों की “कड़े से कड़े शब्दों में” निंदा करेगा अगर यह पुष्टि हो कि वे कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पीकेके के हाथों मारे गए हैं।

पीकेके से संबद्ध सीरियाई कुर्दिश समूहों के संदर्भ में एर्दोआन ने कहा, “क्या आप यह नहीं कहेंगे कि आप पीकेके, द वाईपीजी या द पीवाईडी का समर्थन करते हैं? आप उनके साथ हैं तथा यह बात बिल्कुल स्पष्ट है।” तुर्की इन संगठनों को आतंकवादी संगठन मानता है जबकि इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में यह संगठन अमेरिका के सहयोगी हैं।

एर्दोआन ने कहा, “अगर हम ‘नाटो’ में साथ हैं, और अगर हमें नाटो (गठबंधन) में बने रहना है तो आपको हमारे प्रति गंभीर होना होगा।”

उन्होंने कहा, “आप आतंकवादियों का पक्ष नहीं ले सकते। आपको हमारी तरफ होना पड़ेगा।”

तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हामी अक्सोय ने कहा कि तुर्की ने सोमवार को अमेरिकी राजदूत डेविड सेटरफील्ड को विदेश मंत्रालय में तलब किया था और अमेरिकी बयान पर “कठोरतम शब्दों में” अंकारा की प्रतिक्रिया से अवगत कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल