लाइव न्यूज़ :

तुर्की: इमारत के मलबे से 70 वर्षीय व्यक्ति को जीवित निकाला गया, मृतकों की संख्या 53 हुई

By भाषा | Updated: November 1, 2020 17:50 IST

रविवार को तुर्की के इजमिर शहर में नौ इमारतों में राहत एवं बचाव कार्य दल काम कर रहे हैं। तुर्की के उपराष्ट्रपति फुअत ओक्ते ने कहा कि इजमिर में मलबे से और शव निकाले जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51 पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे34 घंटे बाद रविवार को पश्चिमी तुर्की की एक इमारत के मलबे में दबे 70 वर्षीय व्यक्ति को बचावकर्मियों ने निकाला। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इजमिर: तुर्की और यूनान में आए जबरदस्त भूकंप के करीब 34 घंटे बाद रविवार को पश्चिमी तुर्की की एक इमारत के मलबे में दबे 70 वर्षीय व्यक्ति को बचावकर्मियों ने निकाला। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूकंप से हुई तबाही में कम से कम 53 लोगों की जान गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार दोपहर को आए भूकंप के बाद से बचाव एवं राहत कार्य जारी है। भूकंप का केंद्र यूनान के सामोस द्वीप के उत्तर पूर्व में इजियन सागर में स्थित था।

रविवार को तुर्की के इजमिर शहर में नौ इमारतों में राहत एवं बचाव कार्य दल काम कर रहे हैं। तुर्की के उपराष्ट्रपति फुअत ओक्ते ने कहा कि इजमिर में मलबे से और शव निकाले जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को आए भूकंप से सामोस में दो किशोरों की मौत हुई और कम से कम 19 अन्य घायल हो गए।

बचाव दल ने रविवार मध्यरात्रि को एक इमारत के मलबे में दबे 70 वर्षीय अहमत सितिम को जीवित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने ट्वीट किया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने बाहर आकर कहा, '' मैंने उम्मीद कभी नहीं छोड़ी थी।'' 

टॅग्स :तुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्वभारत में नफरत फैलाने वालों के साथ तुर्किये का संबंध? आरोपों को तुर्किये ने किया खारिज, बताया भ्रामक

विश्वUN में तुर्किये के राष्ट्रपति ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, पाकिस्तान का किया सर्मथन

भारततुर्किये को एक और झटका, मुंबई नगर निकाय ने रोबोटिक ‘लाइफबॉय’ खरीदने की योजना रद्द की, करोड़ों का नुकसान

विश्वVIDEO: तुर्की में हिरासत में लिया गया भारतीय यूट्यूबर, तुर्की की महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी का लगा आरोप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल