लाइव न्यूज़ :

चीन की चेतावनी : हांगकांग पर हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेंगे, डोनाल्ड ट्रंप ने जताई चिंता

By भाषा | Updated: August 16, 2019 10:17 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को शांतिपूर्ण समाधान का अनुरोध करते हुए पत्रकारों से कहा कि वह संभावित कार्रवाई को लेकर ‘‘काफी चिंतित’’ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग में चल रही अशांति की स्थिति को लेकर चीन ने चेताया है कि वह ‘‘हाथ पर हाथ धर कर’’ नहीं बैठेगा। ट्रंप ने हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों की हिंसक प्रतिक्रिया के खतरे को लेकर चिंता जताई।

हांगकांग में चल रही अशांति की स्थिति को लेकर चीन ने चेताया है कि वह ‘‘हाथ पर हाथ धर कर’’ नहीं बैठेगा।

चीन ने यह चेतावनी तब दी है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों की हिंसक प्रतिक्रिया के खतरे को लेकर चिंता जताई।

ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने का अनुरोध किया।

वहीं अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने बीजिंग में प्रदर्शनकारियों पर 1989 में की गई हिंसक कार्रवाई का जिक्र करते हुए चीन को हांगकांग में ‘‘नया’’ थियाननमेन स्क्वेयर बनाने के खिलाफ चेताया।

हांगकांग में चीन को प्रत्यर्पण की अनुमति देने वाले एक विधेयक के विरोध में कई सप्ताह पहले प्रदर्शन शुरू हुए जिन्होंने बाद में लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग की शक्ल ले ली और हिंसक भी हो गए।

साल 1997 में एक समझौते के तहत ब्रिटेन द्वारा हांगकांग सौंपे जाने के बाद से लेकर अब तक बीजिंग के लिए इस शहर में यह अशांति सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।

बृहस्पतिवार को एएफपी द्वारा ली गई तस्वीरों के अनुसार, चीन के हजारों सैन्यकर्मियों ने हांगकांग की सीमा के पास एक शहर के खेल स्टेडियम में लाल झंडा फहराते हुए परेड निकाली।

शेनजेन के इस स्टेडियम के भीतर बख्तरबंद वाहन भी नजर आए। सरकारी मीडिया ने इस हफ्ते खबर दी थी कि पीपुल्स आर्म्ड पुलिस (पीएपी) से जुड़े लोग शेनजेन में जमा हो रहे हैं। पीएपी केंद्रीय सैन्य आयोग के कमान के तहत आता है।

ब्रिटेन में चीन के राजदूत लियू शिआओमिंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि हांगकांग में स्थिति ‘‘नियंत्रण से बाहर’’ होती है, तो चीन ‘‘हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेगा’’ और वह ‘‘अशांति से निपटने’’ के लिए तैयार है।

वहीं ट्रंप ने बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण समाधान का अनुरोध करते हुए पत्रकारों से कहा कि वह संभावित कार्रवाई को लेकर ‘‘काफी चिंतित’’ हैं।

उन्होंने कहा कि अगर शी चिनफिंग ’’प्रदर्शनकारियों से बात करें तो मैं शर्त लगाता हूं कि वह 15 मिनट में इसका हल ढूंढ लेंगे।’’

साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह ‘‘जल्द ही’’ शी से बात करेंगे।

उधर वीओए न्यूज में प्रकाशित एक साक्षात्कार में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि अमेरिका के लोगों को ‘‘थियाननमेन स्क्वेयर’’ याद है। उन्होंने चीन को आगाह किया कि इस तरह की कोई भी घटना हांगकांग में होना बहुत ही बड़ी भूल होगी। 

टॅग्स :चीनडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल