लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने किया 'बड़ी धोखाधड़ी' का दावा, कहा- उच्चतम न्यायालय जाउंगा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 14:36 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार नवंबर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कई राज्यों में चल रही मतगणना के बीच दावा किया कि अमेरिकी जनता के साथ ''बड़ी धोखाधड़ी'' की जा रही है और वह इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाएंगे।

राष्ट्रपति ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का कोई हवाला दिये बिना कहा, ''अचानक सब कुछ रुक गया। यह अमेरिकी जनता के साथ धोखाधड़ी है। यह देश के शर्म की बात है। हम यह चुनाव जीत रहे थे। सच कहूं तो हम यह चुनाव जीत चुके थे।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। बाइडेन 225 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत दर्ज कर चुके हैं जबकि ट्रंप को 213 सीटों पर जीत हासिल हुई है। विजेता को कुल 538 में से कम से कम 279 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।

अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लकिन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन से है।

ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में अपने भाषण में कहा, ''करोड़ों लोगों ने हमें वोट दिया है।''

उन्होंने दावा किया, ''बेहद निराश लोगों का एक समूह दूसरे समूह के लोगों को हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है। हम बड़े जश्न की तैयारी में थे। हम जीत रहे थे। लेकिन अचानक सब बदल दिया गया।''

ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि मतदान रोका जाए। उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय जाएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा, ''सच कहूं तो हम चुनाव जीत चुके थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील